Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : दो पुलिसकर्मी की हत्या मामले में पुलिस मुख्यालय ने की कार्रवाई, तत्कालीन थानेदार केके कुशवाहा समेत दो पदाधिकारी सस्पेंड
    झारखंड

    देवघर : दो पुलिसकर्मी की हत्या मामले में पुलिस मुख्यालय ने की कार्रवाई, तत्कालीन थानेदार केके कुशवाहा समेत दो पदाधिकारी सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2023Updated:June 7, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/देवघर। टाउन थाना से कुछ दूरी पर स्थित अड्डा पट्टी में बीते 12 फरवरी को हुए दो पुलिसकर्मी की हत्या मामले में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर दो पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस मामले में टाउन थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी केके कुशवाहा और वर्तमान रिखिया थाना प्रभारी संजीत कुमार को सस्पेंड किया है। देवघर एसपी सुभाष जाट ने इसकी पुष्टि की और कहा कि दोनों पदाधिकारी को जिला से भी तबादला किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेश पर हुई है।
    मालूम हो कि इस मामले की जांच सीआईडी की टीम कर रही है। केस के अनुसंधानकर्ता डीएसपी संदीप कुमार है। सीआईडी की जांच में कई बहुत महत्वपूर्ण सुराग मिले है।

    क्या है मामला
    टाउन थाना से कुछ दूरी पर कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह के गुर्गों ने मछली व्यवसायी सुधाकर सुमन झा के घर चढ़कर हमला किया था। इस दौरान मछली व्यवसायी सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो जवानों को गोली लगी थी। इलाज के दौरान दोनों जवानों की मौत हो गयी थी। दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले थे। जिसमें एक का नाम रवि कुमार मिश्रा और दूसरे का संतोष यादव नाम था।

    घटना के बाद इन दोनों पुलिसकर्मियों सहित तत्कालीन प्रभारी थानेदार केके कुशवाहा और एसआई संजीत कुमार की पिस्तौल-गोली के अलावा घटनास्थल से जब्त किए खोखे को सीलबंद कर जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था। 13 फरवरी को रांची से एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर डी प्रसाद व सीआईडी की 12 सदस्यीय टीम घटना की जांच के लिए देवघर पहुंची थी। इस कांड को लेकर तीन प्राथमिकी टाउन थाने में दर्ज है। पहला मामला पप्पू सिंह के पत्नी पुट्टी देवी, दूसरा मामला प्रभारी थाना प्रभारी केके कुशवाहा व तीसरा मामला मछली व्यवसायी सुधाकर सुमन की शिकायत पर दर्ज हुआ था।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : 3 लोगों को जंगली हाथी ने कुचला, 2 की मौत
    Next Article रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु का हवाई सफर हुआ महंगा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.