Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 11:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : सीवान में एनआईए की छापेमारी, पीएफआई से जुड़े दो लोग गिरफ्तार
    बिहार

    बिहार : सीवान में एनआईए की छापेमारी, पीएफआई से जुड़े दो लोग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीवान। शहर के पटवा टोली मुहल्ला में मंगलवार की सुबह ही पटना से आई नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापेमारी करके अल्पसंख्यक समुदाय के दो लोगों को गिरफ्तार किया और पटना ले गई।

    एनआईए की टीम सोमवार की रात्रि ही सीवान पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस से संपर्क करके मंगलवार को सूर्योदय से पहले पटवा टोली में छापेमारी कर के मोहम्मद जोहरम मियां और उनके एक रिश्तेदार मोहम्मद राज को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए की टीम जोहरम मियां के पुत्र शदाकत मियां को ढ़ूढ़ रही थी। शदाकत पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े मामलों में आरोपित है।

    एनआईए की टीम ने छह माह पहले भी सदाकत मियां की तलाश में सीवान में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। स्थानीय लोगों की मानें तो शदाकत पिछले कुछ वर्षों से पटना के फुलवारी शरीफ में रहकर पढ़ाई करता था। वहीं पर वह पीएफआई के संपर्क में आकर अवांछित गतिविधियों में शामिल हो गया है।

    सीवान में एनआईए की छापेमारी के संबंध में सीवान पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि पटना से एनआईए की टीम आई थी और छापेमारी में सहयोग मांगा, जिस पर स्थानीय पुलिस ने सहयोग किया। इस से ज्यादा जानकारी मेरे पास नहीं है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, पत्रकारों के समक्ष रखी अपनी बात
    Next Article साहेबगंज : रुबिका हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, विकास सिंह कुशवाहा जख्मी, गिरफ्तार

    August 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च

    August 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    वेयरहाउस में भीषण आ’ग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

    August 11, 2025
    Latest Posts

    साहिबगंज में गंगा नदी की बाढ़ से हालात गंभीर, दो दिनों के लिए स्कूल बंद

    August 11, 2025

    ज्यादा प्रोटीन का सेवन हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक… जानें इसके नुकसान और फायदे

    August 11, 2025

    सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 79,885 और निफ्टी 24,371 पर खुला

    August 11, 2025

    भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद इस टूर्नामेंट के लिए हुई QUALIFIE

    August 11, 2025

    झारखंड में बिना परमिट दौड़ रहे 1.89 लाख ऑटो-रिक्शा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.