Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»साहेबगंज : रुबिका हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    साहेबगंज : रुबिका हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोरियो (साहिबगंज)। बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की रहने वाली रूबिका पहाड़िन हत्याकांड के अंतिम आरोपित सलीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की शाम बोरियो थाने की पुलिस ने उसे बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर चतरा धोंगरा में स्थित पहाड़ी होटल के पास से गिरफ्तार किया। वह बाइक से कहीं जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

    घटना के बाद वह हैदराबाद भाग गया था। इन दिनों ईद मनाने आया था। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वह बोरियो के ही फाजिल टोला का रहने वाला है तथा जेल में बंद स्टैंड किरानी मैनुल हक मोमिन का दामाद है। फरवरी में नई दिल्ली से गिरफ्तार इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित मैनुल अंसारी ने पूछताछ के दौरान उसका नाम बताया था। इसके बाद पुलिस उसकी खोज में जुटी थी।

    रूबिका हत्‍याकांंड के बाद से मैनुल अंसारी खुद भी फरार चल रहा था। वह दिलदार का मामा और इस कांड का मास्टर माइंड है। आखिरकार जब 64 दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई थी, तो उसने हत्‍या से जुड़े कई ऐसे राज उगले थे, जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए।

    सलीम अंसारी ने मैनुल अंसारी के साथ मिलकर शव के टुकड़ों को इधर-उधर फेंका था। गौरतलब हो कि 17 दिसंबर, 2022 को बोरियो में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पास से एक महिला का पैर बरामद किया गया था।

    इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मानव शरीर के 18 टुकड़े मिले। पता चला कि बोरियो के दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी रूबिका पहाड़िन की हत्या के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिया गया है।

    इस मामले में दिलदार अंसारी, उसके पिता मुस्तकीम अंसारी, मां मरियम निशा, पहली पत्नी सरैजा खातून, बहन गुलेरा खातून, भाई महताब अंसारी व आमिर अंसारी, स्टैंड किरानी मैनुल हक मोमिन, उसकी पत्नी शहर बानो, मैनुल अंसारी व उसकी पत्नी जरीना बीबी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सीवान में एनआईए की छापेमारी, पीएफआई से जुड़े दो लोग गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में हुआ कोरोना विस्फोट, जमशेदपुर के कस्तूरबा गांधी स्कूल में 69 छात्र कोरोना पॉजिटीव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.