Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नेपाल में फंसे आठ लड़के देर रात लौटे दिल्ली, जल्द लौट सकते है रांची, समाजसेवी डाॅ निर्मल सिंह की बेटी ने निभाई मुख्य भूमिका
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में फंसे आठ लड़के देर रात लौटे दिल्ली, जल्द लौट सकते है रांची, समाजसेवी डाॅ निर्मल सिंह की बेटी ने निभाई मुख्य भूमिका

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। कार से नेपाल घूमने गए खूंटी के आठ लड़के देर रात दिल्ली को लौट आये है। नेपाल में मुसीबत में फंसे लड़कों को छुड़वाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली संस्था पेस्आलाॅजी चिल्ड्रंस एजुकेशन सोसाइटी ने की। एशिया प्रमुख गायत्री ने बताया कि सभी लड़कों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि कानून का उल्लंघन करने के कारण सभी आठ लड़कों को पकड़ा गया था। लड़कों को रिहा कराने में काठमांडू के पूर्व डीएसपी व पोखरा के जिला प्रमुखदान बहादुर कारकी, नेपाल के आइजीपी सवेंद्र खनल, पूर्व एटाॅर्नी जेनरल दुर्गा पोखारेल, नेपाजल में भारतीय दुतावास के काउंसेलर आलिन सहित कई नेपाली नागरिकों ने मदद की। गायत्री ने बताया कि गिरफ्तार दो लोगों को भी जमानत मिल गयी है। उन्होंने बताया कि भारतीय दुतावास के काउंसेलर ने सोमवार को नेपाल के आईजी से मुलाकात की थी और आठ युवकों को निर्दोष बताते हुए उन्हें रिहा करने का आग्रह किया था। मालूम हो कि गायत्री खूंटी के समाजसेवी डाॅ निर्मल सिंह की बेटी हैं।

    क्या था मामला
    खूंटी के आठ लड़के सात नवंबर को कार से नेपाल घमने गये थे। उनमें से दो लड़कों को पुलिस ने चोरी की कार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिन दो कारों से ये लड़के घूमने गये थे, उन्हें नेपाल पुलिस ने चोरी की कार बताते हुए जब्त कर लिया। इसी आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार भी किया गया। युवकों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अपने संबंधियों को दी गई कि नेपाल के कस्टम ऑफिसर दोनों को छोड़ने के एवज में चार लाख 50 हजार रुपये जमा करने कह रहे हैं । उन्होंने यह खबर देकर अपने घरवालों और परिचितों से उन्हें छुड़वाने की गुहार लगायी थी। लड़कों ने परिजनों को बताया कि वे मोबाइल मैप की मदद लेकर जिस रूट से उन्होंने नेपाल में प्रवेश किया थे, वहां कोई चेक पोस्ट नहीं थी। इसके कारण वे परमिट नहीं बनवा सके। काठमांडू के कोटेश्वर थाना पुलिस ने परमिट न होने के कारण उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनकी कार को चोरी की बताते हुए दो लड़कों खूंटी के कर्रा रोड निवासी राहुल साहू और शुभम साहू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों कारों जेएच 1 बीटी 1837 तथा जेएच 01 डीसी 0214 को जब्त कर लिया। साथ गये अन्य लड़कों में सचिन कुमार, गौरव कुमार, मोहम्मद दानिश, धीरज कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दिवसीय छठी ग्रामीण एवं कृषि वित्त विश्व कांग्रेस का शुभारंभ, अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने की तैयारी: सीतारमण
    Next Article 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुनानक देव के जन्म भूमि ननकाना साहिब के प्रारूप पर बने भव्य पंडाल में सहज पाठ की हुई समाप्ति, सजा विशेष दीवान, सैकडों श्रद्धालुओं ने लंगर छका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.