Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो दिवसीय छठी ग्रामीण एवं कृषि वित्त विश्व कांग्रेस का शुभारंभ, अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने की तैयारी: सीतारमण
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय छठी ग्रामीण एवं कृषि वित्त विश्व कांग्रेस का शुभारंभ, अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने की तैयारी: सीतारमण

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यहां कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में हो रहे प्रयास के तहत अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने की तैयारी चल रही है।
    श्रीमती सीतारमण ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आयोजित दो दिवसीय छठी ग्रामीण एवं कृषि वित्त विश्व कांग्रेस के शुभारंभ के मौके पर कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से अब अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत किसानों को पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा उत्पादक बनाने की योजना है। किसानों की ऐसी भूमि जिस पर खेती नहीं की जा रही है या कृषि योग्य भूमि नहीं है को सौर ऊर्जा या पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय की ओर से सहायता भी दी जा रही है।
    पूरी दुनिया के 70 देशों के 200 से अधिक वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भारत में ग्रामीण क्षेत्रों एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से उपाय किये गये हैं। इसका लाभ अब किसानों को मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि किसानों की चिंताओं को दूर करने और ग्रामीण विकास को प्रमुखता दी गयी है क्योंकि अभी भी भारत में अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और कृषि पर आधारित है। उनके जीवनयापन में सहजता लाने के भी उपाय किये गये हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना , अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना आदि शुरू की गयी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान को छह हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता दी जा रही है और कुछ राज्यों ने इसमें अपनी ओर से भी राशि जोड़ी है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा, कैबिनेट की सिफारिश को रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी
    Next Article नेपाल में फंसे आठ लड़के देर रात लौटे दिल्ली, जल्द लौट सकते है रांची, समाजसेवी डाॅ निर्मल सिंह की बेटी ने निभाई मुख्य भूमिका

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.