Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»550वें प्रकाश पर्व पर गुरुनानक देव के जन्म भूमि ननकाना साहिब के प्रारूप पर बने भव्य पंडाल में सहज पाठ की हुई समाप्ति, सजा विशेष दीवान, सैकडों श्रद्धालुओं ने लंगर छका
    झारखंड

    550वें प्रकाश पर्व पर गुरुनानक देव के जन्म भूमि ननकाना साहिब के प्रारूप पर बने भव्य पंडाल में सहज पाठ की हुई समाप्ति, सजा विशेष दीवान, सैकडों श्रद्धालुओं ने लंगर छका

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : सतगुर नानक परगटया…, धन नानक तेरी बड़ी कमाई….आदि शबद गायन से पीपी कंपाउंड, गुरुनानक स्कूल परिसर गुंजायमान रहा। गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुनानक देव के जन्म स्थान ननकाना साहिब के प्रारूप पर बने भव्य पंडाल में सहज पाठ की समाप्ति के बाद सुबह 10 बजे विशेष दीवान सजाया गया। रागी जत्था ….ने गुरुवाणी पेश कर दीवान की शुरुआत की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दरबार में आम और खास का भेद मिट गया। सिख ही नहीं अन्य धर्म के लोग भी सिर ढंक कर गुरु के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष आस्था से मत्था टेक आशीष की विनती की। आस्था और सद्भाव का अद्भाुत दृष्य देखने को मिल रहा था। देर शाम तक श्रद्धालु दरबार में मत्था टेकने पहुंचते रहे। इस मौके पर श्रद्धालु नवनीत सिंह ने कहा कि वे यहां बचपन से आ रहे हैं। यहां की खासियत है कि इसे बड़े स्तर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी के पर्व में कीर्तन सुनने को मिलता है, लंगर का पूर्ण इंतजाम रहता है। छोटे बड़े सब मिलकर लंगर करते है और मत्था टेकते है।

    सैकडों श्रद्धालुओं ने लंगर का उठाया लुप्त

    मंगलवार की दोपहर दो बजे के बाद गुरु का अटूट लंगर आरंभ हुआ। श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर लंगर का लुप्त उठाया। इससे पूर्व विशेष दीवान का आयोजन गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंघ सभा मेन रोड की ओर से किया गया था। मुख्य रूप से नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, राज्य अल्पसंख्य आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, झामूमो नेत्री महुआ मांझी, एसएसपी अनीश गुप्ता सहित कई गणमान्य अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

    गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वाधान में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाशपर्व मनाया गया। मुख्य पंडाल को करतारपुर साहिब का प्रारूप दिया गया है
    पवनदीप सिंह, कमलजीत सिंह ने कीर्तन और शबद गायन किया।

    दीवान की समाप्ति के बाद लोगों के लिए सत्संग सभा द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। इस साल 30 हजार से अधिक लोगों के लिए लंगर का आयोजन हुआ।

    #Online news Dharmik news Latest hidni news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेपाल में फंसे आठ लड़के देर रात लौटे दिल्ली, जल्द लौट सकते है रांची, समाजसेवी डाॅ निर्मल सिंह की बेटी ने निभाई मुख्य भूमिका
    Next Article नेपाल पुलिस की चंगुल से मुक्त हुए खूंटी के 8 युवक, सड़क मार्ग से पहुंचेंगे खूंटी, सिंघम ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.