Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 8:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : होली के दिन नाबालिग से हुए दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित
    बिहार

    बिहार : होली के दिन नाबालिग से हुए दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेगूसराय। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में होली के दिन आठ मार्च को दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए छेड़खानी एवं दुष्कर्म के मामले में कर्तव्य हीनता को लेकर थानाध्यक्ष एवं चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

    एसपी ने बताया कि 24 मार्च को उन्होंने कांड के पर्यवेक्षण के दौरान पीड़िता के परिजनों एवं घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ली। जिसमें सभी लोगों के द्वारा बताया गया कि इस कांड के अभियुक्त के द्वारा घटनास्थल के समीप अपनी दुकान में लंबे समय से गांजा बेचा जाता था। दुकान पर असमाजिक तत्वों को बैठाते थे, जिससे गांव का माहौल खराब होता जा रहा था। इसी कारण अपराधियों द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है।

    पीड़िता के परिजनों एवं घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों के द्वारा घटना के संबंध में बताए गए तथ्यों की जांच करवाई गई। जिसमें पाया गया कि घटनास्थल के क्षेत्र महाल चौकीदार मनोज तांती के द्वारा क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी थानाध्यक्ष को नहीं दी गई। साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा अपने थानाक्षेत्र में चौकीदारी परेड तथा प्रभावी गश्ती नहीं की जा रही थी। थानाध्यक्ष का अपने अधीनस्थ के उपर नियंत्रण में कमी थी।

    एसपी ने बताया कि इस लापरवाही के लिए साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं चौकीदार मनोज तांती को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती कर सूचना-आसूचना संकलन करने, चौकीदारी परेड, गांव वार असमाजिक तत्वों की सूची बनाकर उसका वेरिफिकेशन तथा लगातार कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लान्ड्रिंग केस की आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित
    Next Article बिहार : अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या की

    Related Posts

    बिहार

    बिजली के खंभे से टकराने के बाद ट्रैक्टर में लगी भयंकर आ’ग, जिंदा जल गये दो लड़के

    August 21, 2025
    बिहार

    नालंदा में किशोर की ह’त्या से आक्रोश, परिजनों ने सड़क जाम की

    August 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में कई ठिकानों पर NIA की बड़ी रेड, AK-47 तस्करी को लेकर हो रही छापेमारी

    August 21, 2025
    Latest Posts

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.