Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»अयोध्या राम जन्मभूमि फैसला : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर देश में 90 गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश में 77 हिरासत में
    देश

    अयोध्या राम जन्मभूमि फैसला : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर देश में 90 गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश में 77 हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और पटाखे फोड़कर जश्न मनाने के आरोप में करीब 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अकेले उत्तर प्रदेश में ही करीब 77 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर, मध्यप्रदेश में भी 10 लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही एक जेल वार्डन को निलंबित कर दिया गया है।
    केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि देश के किसी भी हिस्से से किसी गलत घटना की जानकारी नहीं मिली है। गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों दिन विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए शांति व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का आग्रह किया है। यूपी पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि दो दिन में 8275 सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें 4563 पोस्ट पर रविवार को ही कार्रवाई की गई।

    उत्तर प्रदेश में रविवार शाम तक करीब 34 मुकदमे दर्ज किए गए थे और 77 लोगों को पूरे राज्य में हिरासत में लिया जा चुका था। पुलिस विभाग की सोशल मीडिया निगरानी शाखा ने रविवार को 22 मुकदमे दर्ज किए और 40 लोगों को हिरासत में लिया। एडीजी लखनऊ जोन पीवी रामाशास्त्री के मुताबिक, शनिवार देर रात तक ही 37 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

    इसके साथ ही अखिल भारतीय हिंदू महासभा के स्थानीय कार्यालय को सील करने के साथ ही उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। राज्य के एक अन्य हिस्से में पटाखे फोड़कर खुशी जताने के लिए सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    उधर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जेल वार्डन महेश अवाद को फैसला आने के बाद छावनी एरिया में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़ने का आरोपी पाया गया। ग्वालियर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट मनोज कुमार साहू ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर महेश को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। राज्य में सिवनी से आठ व ग्वालियर से दो लोगों को आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने पर हिरासत में लिया गया है।
    लखीमपुर : भड़काऊ पोस्ट डालने पर ग्रुप एडमिन गिरफ्तार, जेल भेजा
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भड़काऊ, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर पुलिस अधीक्षक ने कानून का डंडा चलाया है। पलिया पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इधर, नीमगांव पुलिस ने ग्रुप एडमिन और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले अखिलेश गुप्ता की तलाश शुरू कर दी है। अयोध्या पर फैसला आने के बाद एसपी ने सोशल मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की थी। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

    इसके बाद भी शनिवार को जय बाबा नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट डाल दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार की रात ग्रुप एडमिन विवेक गुप्ता निवासी मोहल्ला अहिरान प्रथम को हिरासत में ले लिया। ग्रुप एडमिन को रविवार को जेल भेज दिया गया। पोस्ट डालने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

    सिकंद्राबाद के थाना नीमगांव की पुलिस चौकी बेहजम में लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार के नाम से चल रहे ग्रुप में शनिवार को अखिलेश गुप्ता नाम के व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली। एसपी पूनम के आदेश पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन और पोस्ट डालने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। ग्रुप में पोस्ट डालने वाले व्यक्ति की पहचान कोतवाली व कस्बा तिकुनियां निवासी अखिलेश गुप्ता के रूप में हुई है। ग्रुप एडमिन की जानकारी की जा रही है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुलबुल : पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने वाला तूफान कमजोर पड़ा, लाखों लोग प्रभावित
    Next Article महाराष्ट्र में सियासी खींचतान जारी, शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस के साथ बना सकती है सरकार, अजित पवार होंगे उपमुख्यमंत्री, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.