Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : जमीन के बदले नौकरी स्कैम मामले में विपक्षी भाजपा ने विधानसभा में किया हंगामा, डिप्टी सीएम तेजस्वी से मांगा इस्तीफा
    बिहार

    बिहार : जमीन के बदले नौकरी स्कैम मामले में विपक्षी भाजपा ने विधानसभा में किया हंगामा, डिप्टी सीएम तेजस्वी से मांगा इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। जमीन के बदले नौकरी स्कैम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लालू परिवार पर रेड को लेकर विधानसभा में सोमवार को विपक्षी भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया ।भाजपा विधायकों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांग की।

    भाजपा का कहना है कि वो पद पर बने रहेंगे तो जांच प्रभावित कर सकते हैं। भाजपा के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जांच प्रभावित हुई तो केंद्र सरकार बिहार में मिलिट्री फोर्स को भी उतार देगी। बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर लिखी गई किताब ‘लालू लीला’ को लेकर सदन में पहुंचे। सदन के बाहर प्रमोद कुमार ने लालू लीला किताब को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह किताब 2019 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा लिखी गई थी।

    पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे, तब इस किताब का लोकार्पण किया गया था। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए थे। इस किताब में लालू प्रसाद यादव द्वारा किए गए सभी भ्रष्टाचार को दर्शाया गया है।भाजपा विधायक ने दावा किया है कि अब बिहार में बहुत जल्द मध्यवर्ती चुनाव भी होगा।

    राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, वह जनता देख रही है। हम राज्य सरकार से मांग करते है कि कानून बनाए ताकि कहीं भी छापेमारी करने से पहले सरकार से परमिशन ली जाए, तभी छापेमारी करें। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर भाजपा घबरा गई हैं। इसलिए छापेमारी करवा रही हैं।

    उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल में होली की छुट्टियों के बाद आज यह सातवीं बैठक है। विपक्ष सरकार से जवाब-सवाल कर रहा है। तमिलनाडु मामले में बिहारी मजदूरों और किशनगंज में मंदिर जलने पर विपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े किए।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद
    Next Article झारखंड विधानसभा बजट सत्र : नियोजन नीति पर विपक्ष का सदन के अंदर और बाहर हंगामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    July 14, 2026

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026

    निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, लेटर में क्या-क्या लिखा

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.