Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा बजट सत्र : नियोजन नीति पर विपक्ष का सदन के अंदर और बाहर हंगामा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा बजट सत्र : नियोजन नीति पर विपक्ष का सदन के अंदर और बाहर हंगामा

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज सोमवार को विपक्षी विधायकों के हंगामे के साथ हुआ। नियोजन नीति कब तक लागू होगी, बनाने का आधार क्या है, जैसे प्रश्नों के साथ विपक्ष के विधायकों ने वेल तक पहुंच कर हंगामा किया। वहीं झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि नियोजन नीति को पहले सदन में लाना था पर सरकार ने कैबिनेट में लाया।

    सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठे भाजपा के विधायकों ने हंगामा किया, जहां नियोजन नीति पर भाजपा के विधायकों ने साफ तौर पर कहा कि नियोजन नीति में 60-40 नाय चलतो। भाजपा के विधायकों ने ठगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी है।

    विधायक नीरा यादव ने कहा कि युवा-युवतियों को ठगने वाली सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री को नियोजन नीति पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और सदन में इस पर विशेष चर्चा होनी चाहिए। लेकिन जो सरकार का रुख है उससे साफ लगता है कि यह सरकार युवाओं के हितों के लिए काम करना नहीं चाहती है।

    भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि यह सरकार लोगों को नौकरी देना ही नहीं चाहती है। तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है लेकिन सरकार जो वादा करके आई थी उसे पूरा करने में पूरी तरह से फेल रही है। झारखंड के पांच लाख युवाओं ने ट्विटर अभियान के जरिए सरकार के नियोजन नीति पर अपना विरोध जताया है। उससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री ने सदन और सदन के बाहर जिस तरह से यह कहा था कि 1932 लागू करेंगे और फिर कहते हैं युवाओं की भावना के अनुरूप नियोजन नीति लाएंगे, लेकिन फर्जी तरीके से 75 प्रतिशत युवाओं के द्वारा फीडबैक दिए जाने की बात कह कर चुपचाप तरीके से नियोजन नीति में संशोधन कर दिया, उससे झारखंड के छात्र नाराज हैं।

    माले विधायक विनोद सिंह ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नियोजन नीति स्पष्ट नहीं होने से आज युवा एक बार फिर सड़कों पर है और अपने गुस्से का इजहार सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि स्थिति स्पष्ट करें और युवाओं को नौकरी देने का काम करें।

    सत्तारूढ़ दल के विधायक और मंत्री सरकार के बचाव में उतरे

    विपक्ष के हमले को देखते हुए सत्तारूढ़ दल के विधायक और मंत्री सरकार के बचाव में उतरे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जानबूझकर विवाद पैदा करना चाहते हैं। यदि हिम्मत है तो 1932 खतियान आधारित स्थानीयता का वह समर्थन खुलकर करे। मगर वह ऐसा नहीं करना चाहते है। उन्होंने सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय को सही बताते हुए कहा कि सरकार सदन में चर्चा से भागना नहीं चाहती है मगर विपक्ष बाहर कुछ और अंदर कुछ बोलकर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है।

    पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि युवा विपक्ष के साजिश का शिकार ना हों। सरकार ने जो फैसले लिए हैं वह आने वाले समय में झारखंड के युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगा।

    ट्विटर आंदोलन को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विपक्ष प्रायोजित बताते हुए कहा कि इसमें भाजपा सुनियोजित रूप से भूमिका निभा रही है जिसका खुलासा हो चुका है। सदन में नियोजन नीति को लेकर सरकार चर्चा कराने के लिए तैयार है, मगर विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं होता है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : जमीन के बदले नौकरी स्कैम मामले में विपक्षी भाजपा ने विधानसभा में किया हंगामा, डिप्टी सीएम तेजस्वी से मांगा इस्तीफा
    Next Article बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अब तक 111 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुका है ईडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    क्राइम

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    July 14, 2026

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026

    निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, लेटर में क्या-क्या लिखा

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.