Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिजनेस»आर्थिक आंकड़ों से मिलेगी बाजार को दिशा, महंगाई तथा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से तय होगी
    बिजनेस

    आर्थिक आंकड़ों से मिलेगी बाजार को दिशा, महंगाई तथा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से तय होगी

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : बीते सप्ताह रिकॉर्ड बनाने के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की दिशा महँगाई तथा औद्योगिक उत्पादन के आँकड़ों से तय होगी।
    शेयर बाजार में गत सप्ताह दिग्गज तथा बड़ी कंपनियों में लिवाली हावी रही। देश भर में 1,600 आवासीय परियोजनाओं में अटके पड़े 4.58 लाख मकानों का काम पूरा करने के लिए सरकार के लिए विशेष कोष बनाने को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद बाजार में, विशेषकर बैंकिंग तथा रियलिटी क्षेत्र की कंपनियों में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया।
    आलोच्य सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स 158.58 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में 40,323.61 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.55 अंक यानी 0.15 प्रतिशत चढ़कर सप्ताहांत पर 11,908.15 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों पर दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 1.07 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.93 प्रतिशत की गिरावट में रहा।
    आने वाले सप्ताह में सोमवार को सितंबर के औद्योगिक उत्पादन, बुधवार को अक्टूबर की खुदरा महँगाई और गुरुवार को अक्टूबर की थोक महँगाई के आँकड़े आने हैं। इनके साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हलचलों का असर भी घरेलू बाजारों पर दिखेगा। आगामी सप्ताह मंगलवार को गुरु नानक जयंती के अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार होगा।
    इससे पहले बीते सप्ताह सेंसेक्स ने कई नये रिकॉर्ड बनाये। गुरुवार को सेंसेक्स 40,653.74 अंक पर बंद हुआ जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। शुक्रवार को बीच कारोबार में यह 40,749.33 अंक तक चढ़ा जो इसका ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी का किसान आत्महत्या को लेकर सरकार पर तीखा हमला, ही आंकड़े बताने से डरती है सरकार
    Next Article महाराष्ट्र विधानसभा : भाजपा थोड़ी देर में सरकार बनाने पर करेगी फैसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.