Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र विधानसभा : भाजपा थोड़ी देर में सरकार बनाने पर करेगी फैसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र विधानसभा : भाजपा थोड़ी देर में सरकार बनाने पर करेगी फैसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने का न्योता भेजा है। भाजपा को 11 नवंबर यानी सोमवार रात आठ बजे बहुमत साबित करने का समय दिया गया है। वहीं संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना सरकार बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों की कुछ मुद्दों पर अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि भाजपा अभी तक इंतजार क्यों कर रही है, जबकि कम सीटों में उन्होंने अन्य राज्य में सरकार बनाई है।
    शिवसेना के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र में कोई और सरकार गठित नहीं कर पाता है तो उनकी पार्टी अपनी अगली रणनीतिक की घोषणा करेगी। राउत ने मुंबई में रविवार को संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार गठित करने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्णय का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि अब हम उम्मीद करते हैं कि राज्यपाल के हस्तक्षेप से राज्य को सरकार मिल जाएगी।

    राउत ने कहा, ‘सबसे बड़े एकल दल को बुलाया जाना था। हमें समझ नहीं आता कि यदि भाजपा को बहुमत का भरोसा था तो उसने (परिणाम घोषित होने के) 24 घंटे बाद ही दावा क्यों नहीं किया।’ शिवसेना की आगे की योजना के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि राज्यपाल के पहले कदम पर तस्वीर साफ हो जाने दीजिए। यदि कोई और सरकार गठित नहीं कर पाता है तो शिवसेना अपनी रणनीति घोषित करेगी।’’

    राउत ने फड़णवीस का नाम लिए बगैर कहा, ‘जब राजनीतिक सहयोग हासिल करने की कोशिश और धमकाने के तरीके काम नहीं करते तो यह स्वीकार करने का समय होता है कि हिटलर मर चुका है और गुलामी के गहराते बादल छंट गए हैं।’उन्होंने अपने लेख में कहा कि फड़णवीस को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिला था, इसके बावजूद वह इस पद पर नहीं बैठ पाए।

    उन्होंने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह है कि राज्य में कोई गैर भाजपाई मुख्यमंत्री बने।
    महाराष्ट्र में हो महाराष्ट्र की राजनीति
    सामना के लेख में शिवसेना ने भाजपा की तुलना हिटलर से की। उन्होंने कहा कि पांच साल दूसरों को डर दिखाकर शासन करने वाली टोली आज खुद खौफजदा है। यह उल्टा हमला है। डराकर मार्ग या समर्थन नहीं मिलता है। महाराष्ट्र की राजनीति महाराष्ट्र में ही होनी चाहिए। महाराष्ट्र दिल्ली का गुलाम नहीं है। इस बार ऐसी स्थिति है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा ये उद्धव ठाकरे तय करेंगे। राज्य के बड़े नेता शरद पवार की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। कुछ भी हो लेकिन इस बार भाजपा का मुख्यमंत्री न हो, यह महाराष्ट्र का एक स्वर है।
    मातोश्री के बाहर लगे पोस्टर
    चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना के नेता और विधायक उद्धव ठाकरे के बेटे और पहली बार वर्ली विधानसभा से जीते आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। वहीं अब वह शिवसेना अध्यक्ष को महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। इसका सबूत है मुंबई में मातोश्री (ठाकरे आवास) के बाहर लगा पोस्टर। इस पोस्टर में लिखा है, ‘महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव की जरूरत है।’

    एनसीपी-कांग्रेस को बुलाएं राज्यपाल
    कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा, ‘महाराष्ट्र के राज्यपाल को एनसीपी-कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। यह दूसरा बड़ा गठबंधन है। भाजपा और शिवसेना ने सरकार बनाने से मना कर दिया है।’
    वैकल्पिक सरकार बनाने की कोशिश करेंगे
    एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि गैर भाजपा-शिवसेना सरकार बनाती है तो हम विपक्ष में बैठेंगे। अगर वे सरकार नहीं बनाना चाहते तो कांग्रेस-एनसीपी एक वैकल्पिक सरकार बनाने की कोशिश करेगी। हमने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए 12 नवंबर को अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। शनिवार को मलिक ने कहा था कि एनसीपी विधानसभा में बहुमत साबित करने के दौरान भाजपा के खिलाफ वोट करेगी।

    मलिक ने कहा, राज्यपाल ने इसमें देरी कर दी। हम इस दौरान भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे। मलिक ने यह भी कहा कि अगर शिवसेना ने भी भाजपा के विरोध में वोट किया तो हमारी पार्टी एक विकल्प पर विचार कर सकती है। हालांकि शिवसेना प्रमुख ने कहा इससे पहले कहा था कि शिवसेना को समर्थन देने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
    जयपुर में पहुंचे कांग्रेस विधायक
    इधर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानिकराव ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पार्टी के रुख को तय करने के लिए कांग्रेस के महासचिव खड़गे ने पार्टी विधायकों से अनौपचारिक रूप से मुलाकात की। ठाकरे ने कहा कि खड़गे विधायकों के रुख से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

    अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट जैसे वरिष्ठ नेताओं सहित सभी 44 विधायक महाराष्ट्र में सरकार बनाने के गतिरोध के मद्देनजर खरीद फरोख्त का शिकार होने के डर से कांग्रेस शासित राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक रिसॉर्ट में ठहरे हैं।

    राज्यपाल ने भाजपा से पूछा अगर सरकार बना सकते हों तो बताएं
    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने के बारे में राय मांगी है। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल के पत्र पर विचार के लिए रविवार को कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला होगा। 13वीं विधानसभा का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ही पद से इस्तीफा दे दिया था।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआर्थिक आंकड़ों से मिलेगी बाजार को दिशा, महंगाई तथा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से तय होगी
    Next Article अमेरिका में रहने वाले हजारों भारतीयों को मिली राहत, एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथियों के लिए वर्क परमिट पर प्रतिबंध नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.