Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 7:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की चेतावनी दी
    देश

    दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की चेतावनी दी

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की वजह से बने दमघोंटू माहौल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रवैया बरकरार है। जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने बुधवार को सुनवाई करते हुए सरकारों को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने पूछा कि क्या आप लोगों को प्रदूषण से मरने के लिए छोड़ देंगे? क्या आप इस देश को सौ साल पीछे ले जा रहे हैं? अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तुरंत बर्खास्त करने तक की चेतावनी दे डाली।
    शीर्ष अदालत ने पंजाब सरकार को अपनी ड्यूटी नहीं निभाने पर भी कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने पंजाब सरकार से कहा, ‘आप अपनी ड्यूटी पूरी करने में बुरी तरह से फेल हुए हैं।’ जस्टिस मिश्रा ने आदेश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अब कोई पराली न जले।
    पंजाब के मुख्य सचिव पर तो जस्टिस मिश्रा इस कदर गुस्सा गए कि उन्हें तुरंत निलंबित करने की चेतावनी भी दे डाली। जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि हर किसी को पता है कि इस साल भी पराली जलाई जा रही है। आखिर सरकार ने इस संबंध में पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई और क्यों मशीनें पहले मुहैया नहीं कराई गई? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पूरे साल में कोई भी कदम नहीं उठाया गया। अदालत ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप महंगे टॉवरों में बैठते हो और राज करते हो। आपको कोई चिंता नहीं है और आपने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया है।
    सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को कड़ी फटकार लगाते हुए उनके सत्ता में बने रहने पर भी सवाल उठाया। कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सरकारों को लोगों की चिंता नहीं है, तो उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। आप एक कल्याणकारी सरकार के विचार को भूल चुके हैं। आपको गरीब लोगों की चिंता नहीं है, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
    जीने-मरने का सवाल
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह सवाल करोड़ों लोगों की जिंदगी और मौत का है। हमें इसके लिए सरकारों को जिम्मेदार बनाना होगा। पीठ ने उड़ानों के रूट बदले जा रहे हैं, लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। क्या आपको शर्म नहीं आती? हमें यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि लोग प्रदूषण की वजह से किन-किन बीमारियों से ग्रस्त हो चुके हैं।
    सरकारें खुद पराली क्यों इकट्ठा नहीं करती :
    शीर्ष अदालत ने राज्य सरकारों से पूछा कि पराली जलाना कोई समाधान नहीं है। सरकारी मशीनरी आखिर क्यों इसे नहीं रोकती? राज्य सरकारें खुद ही क्यों नहीं किसानों से यह पराली खरीदती है?
    फंड नहीं है, तो हमें बताएं
    सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव से पराली जलाने से रोकने के लिए फंड की उपलब्धतता के बारे में भी पूछा। उन्होंने पूछा, ‘क्या आपके पास फंड है? अगर नहीं तो हमें बताएं, इस मुद्दे से निपटने के लिए हम आपको फंड मुहैया कराएंगे।’

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : चोरी के शक में दो लोगों की खंभे से बांधकर पिटाई, एक की मौत, जानें क्या है मामला
    Next Article प्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ, 16 को चुनाव चिन्ह होगा आवंटित

    Related Posts

    देश

    PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, क्या बोले… जानिए

    June 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    जंग के बीच ईरान से भारतीयों की वापसी जारी, 280 से ज़्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे

    June 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    दिघा में रथयात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन, CCTV और वॉच टावर से हो रही निगरानी

    June 22, 2025
    Latest Posts

    चतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें

    June 22, 2025

    रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए मजदूर संघ चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

    June 22, 2025

    भारी बारिश से बागबेड़ा फिल्टर प्लांट डूबा, 1140 घरों की जलापूर्ति बाधित

    June 22, 2025

    महिलाओं ने पुरुषों की वेशभूषा में किया पारंपरिक जनी शिकार, 12 वर्षों बाद हुआ आयोजन

    June 22, 2025

    DC शशि प्रकाश सिंह ने गोदाम का किया निरीक्षण, गुणवत्ता ठीक रखने का दिया निर्देश

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.