Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 May, 2026 ♦ 7:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो : चोरी के शक में दो लोगों की खंभे से बांधकर पिटाई, एक की मौत, जानें क्या है मामला
    झारखंड

    बोकारो : चोरी के शक में दो लोगों की खंभे से बांधकर पिटाई, एक की मौत, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड में एक बार फिर भीड़ हिंसा का मामला सामने आया है। इस बार बोकारो में चोरी के शक में पकड़े गए दो लोगों की भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा पिटाई के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया है।
    पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल व्यक्ति को शुरुआती इलाज के बाद बोकारो के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

    मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुबारक अंसारी के तौर पर हुई, जबकि 40 वर्षीय अख्तर अंसारी घायल हुआ है। दोनों ही बोकारो के थर्मल थाना क्षेत्र में नई बस्ती के रहने वाले हैं

    मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मुबारक और अख्तर, गोविंदपुर कॉलोनी के पास स्थित बाइक-कार सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ी से बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर निकालकर ले जा रहे थे। सर्विस सेंटर के मालिक ने इन्हें देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

    इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और इन्हें एक खंभे से बांधकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस की घटना की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद भीड़ से इन दोनों को छुड़ाया और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मुबारक अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

    इस मामले में पुलिस ने सर्विस सेंटर के मालिक हेमलाल महतो, कुंदन महतो सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल हैं, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनसीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान: भाजपा-शिवसेना मिलकर बनाएं सरकार, हम विपक्ष में बैठेंगे
    Next Article दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की चेतावनी दी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.