Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गया : म्यांमार और इंग्लैंड से घूमने आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    बिहार

    गया : म्यांमार और इंग्लैंड से घूमने आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2022Updated:December 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया। बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर हैं। करीब एक लाख विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एहतियात के तौर पर गया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और तिब्बत मंदिर के समीप रैपिड एंटीजन टेस्ट का शिविर व केंद्र बनाया गया है। इधर, रविवार को जांच के दौरान चार लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इसमें तीन लोग इंग्लैंड से हैं तो एक म्यांमार के मिले हैं। इस खबर के आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

    गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी खांसी की शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई जिसमें चार की रिपोर्ट कोरोना से संक्रमित होने की आई है। सभी 33 यात्री गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए थे। संक्रमित में तीन इंग्लैंड के रहने वाले हैं जिन्हें बोधगया के एक होटल में मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है. वहीं एक म्यांमार का रहने वाला था जो दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है. इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।

    सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया की कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते कुप्रभाव को देखते हुए एयरपोर्ट पर दो शिफ्ट और रेलवे स्टेशन पर तीन शिफ्टों में कोरोना की जांच की जा रही है। चूंकि दलाई लामा के आगमन के बाद विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या पहुंचने वाली हैं और उनके आने का सिलसिला शुरू है। इसे देखते हुए बोधगया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बेड, एनएमसीएच के पूरी बिल्डिंग को और गया सदर अस्पताल के 10 आईसीयू बेड को रिजर्व रखा गया है।वहीं कोरोना जांच केंद्र को क्रियाशील कर दिया गया है।

    बता दें कि बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर हैं. उनका तिब्बत मंदिर में आवासन स्थल बनाया गया है. आगामी 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में प्रवचन देंगे। उनके प्रवचन में शामिल होने के लिए 50 से अधिक देशों से विदेशी पर्यटक,बौद्ध अनुयायी और बौद्ध लामाओ ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बोधगया में आयोजित प्रवचन में मास्क को अनिवार्य का एडवाइजरी डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने किया है।

    Bihar news coronavirus cases Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत, फिर बढ़ेगी कनकन
    Next Article साहिबगंज : सांसद विजय हांसदा ने रुबिका पहाड़िन के परिजन से मुलाकात की, सौंपा चेक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.