Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र : सियासी उठापटक के बीच अमित शाह से मिले देवेंद्र फडणवीस, बोले- महाराष्ट्र में जल्द बनेगी सरकार
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र : सियासी उठापटक के बीच अमित शाह से मिले देवेंद्र फडणवीस, बोले- महाराष्ट्र में जल्द बनेगी सरकार

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2019Updated:November 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली/ मुंबई : महाराष्ट्र में सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसकी तस्वीर सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद संभवत: साफ हो जाएगी। सूबे में शिवसेना और भाजपा के बीच जारी तनातनी ने अचानक पवार को किंगमेकर बना दिया है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
    मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा, ‘मैं नए सरकार के गठन को लेकर किसी के द्वारा जो कहा जा रहा है उसपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि जल्द ही नई सरकार बनेगी इसे लेकर मुझे पूरा विश्वास है।’ शाह से मिलने के बाद फडणवीस महाराष्ट्र के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
    सूत्रों के मुताबिक शिवसेना इस गतिरोध को अब और लंबा खींचने के मूड में नहीं है। इसलिए वह चाहती है कि भाजपा आलाकमान चुप्पी तोड़े और अपनी बात साफ करे। इसलिए वह राज्यपाल से मुलाकात कर सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहेगी। सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में गतिरोध समाप्त हो सकता है। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने एनसीपी नेता अजीत पवार को टेक्स्ट मैसेज करके राज्यपाल के पास दावा पुख्ता करने की तैयारी की है।
    वहीं राउत ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए संदेश लिखा लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है। राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी में संदेश पोस्ट किया ‘लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है।’

    राउत ने पोस्ट में अपने फालोअर्स का अभिवादन जय हिंद के नारे के साथ किया है, वह भी तब जब पार्टी लंबे समय से अभिवादन के लिये जय महाराष्ट्र के इस्तेमाल पर जोर देती रही है। गठबंधन सहयोगी भाजपा के साथ महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच राउत का आज शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का कार्यक्रम है।
    24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से दोनों गठबंधन साझीदारों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध बना हुआ है। इस चुनाव में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना ने 56 और भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की। राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो जाएगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों के लिए 06 नवंबर को जारी होगी अधिसूचना
    Next Article पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा, केजरीवाल की आड.ईवन योजना नाटक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.