Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : उपायुक्त ने दिया हर मतदान केंद्र पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी उपलब्ध कराने का निर्देश
    झारखंड

    धनबाद : उपायुक्त ने दिया हर मतदान केंद्र पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी उपलब्ध कराने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद : आसन्न विधानसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं को मतदान करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
    उन्होंने सभी 2378 मतदान केंद्रों पर शौचालय, शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त रोशनी, फर्नीचर, मतदान केंद्र में आने और जाने का अलग रास्ता की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    साथ ही व्हील चेयर से आने वाले पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था, हेल्प डेस्क, स्वयं सेवक, साइन बोर्ड की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।
    उन्होंने कहा इस बार विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के सहयोग से आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।
    उन्होंने मतदाताओं के बीच जागरूकता लाने के लिए स्वीप एक्टिविटी को बढ़ाने, सी विजील एप, हेल्पलाइन नंबर वन 1950 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया।
    उन्होंने स्वीप एक्टिविटी के अंतर्गत चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सर्वश्रेष्ठ चित्र को स्वीप एक्टिविटी पर प्रकाशित होने वाली पुस्तक का कवर पेज बनाया जाएगा।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कोयलांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले यूथ फेस्टिवल में वोटर फैसिलिटेशन सेंटर खोलकर जिन छात्रों का प्रपत्र 6 नहीं भरा गया है उसे भरवाने का निर्देश दिया।
    बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार, उप विकास आयुक्त बाल किशुन मुंडा, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अपर समाहर्ता आपूर्ति संदीप कुमार दोराईबुरू, अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय, निदेशक एनईपी इंदु रानी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरुस्तम के बहनोई व भाई के साथ मिलकर हत्या की थी पति की, अवैध संबंध में हुई थी हत्या, रांची पुलिस ने किया खुलासा
    Next Article लोहरदगा : पशु लदे ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कुडू थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी, ट्रक जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.