Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 2:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार: 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, तेजस्वी यादव बनेंगे उपमुख्यमंत्री
    बिहार

    बिहार: 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, तेजस्वी यादव बनेंगे उपमुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना:  आज महागठबंधन के नेता के तौर पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, तेजस्वी यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज 2 बजे राजभवन में केवल मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे. 9 अगस्त को नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और फिर महागठबंधन के नेता के तौर पर सरकार बनाने का दावा राजभवन में पेश किया था. महागठबंधन के 7 दलों का नीतीश कुमार नेतृत्व करेंगे.

     महागठबंधन के नेता के तौर पर नीतीश कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. नीतीश कुमार कुल आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. पहली बार 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. हालांकि वह सरकार 7 दिन ही चल पाई और उनको इस्तीफा देना पड़ा था. उसके बाद नीतीश कुमार 24 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 20 मई. 2014 से लेकर 22 फरवरी, 2015 की अवधि को छोड़ दें नीतीश लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं. केवल 278 दिन जीतनराम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री बने थे.

    नीतीश कुमार एनडीए और महागठबंधन दोनों सरकारों की मुखिया बने रहे हैं और जिस गठबंधन में रहे हैं, उसकी ही सरकार बनी है. 24 नवंबर, 2005 से लेकर 20 मई, 2014 तक एनडीए के मुख्यमंत्री रहे और फिर 22 फरवरी, 2015 से महागठबंधन के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं. 20 नवंबर, 2015 से महागठबंधन के मुख्यमंत्री बने और फिर 27 जुलाई, 2017 से 9 अगस्त, 2022 तक एनडीए के मुख्यमंत्री बने रहे और अब एक बार फिर से महागठबंधन के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने का बिहार में रिकॉर्ड बनाया है.

    वहीं, तेजस्वी यादव 22 नवंबर, 2015 में पहली बार बिहार के उप मुख्यमंत्री बने थे, जब नीतीश कुमार एनडीए से निकलकर महागठबंधन में शामिल हो गए थे और महागठबंधन को विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत मिली थी. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में तेजस्वी उप मुख्यमंत्री बने थे और आज एक बार फिर से दूसरी बार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. वैसे मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखलारी : पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, दीवार पर मौत की वजह लिखी
    Next Article आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन को लोकपाल का नोटिस, 25 अगस्त को पेश होने का निर्देश

    Related Posts

    खेल

    एशिया कप हॉकी 2025 के लिए राजगीर पहुंची मलेशिया टीम, कप्तान और कोच ने जताया खिताबी इरादा

    August 23, 2025
    बिहार

    CM नीतीश ने किया हिंदी सेवी सम्मान का वितरण, कई प्रतिष्ठित हस्तियों को किया गया सम्मानित

    August 23, 2025
    ट्रेंडिंग

    BPSC ने शिक्षा विभाग में निकाली 935 पदों पर वैकेंसी, नहीं होगा इंटरव्यू

    August 23, 2025
    Latest Posts

    विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के टैरिफ पर साधा निशाना, कहा- भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा

    August 23, 2025

    BREAKING : चंद्रलोक बस से रांची पुलिस ने जप्त किया 2 करोड़, 2 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 23, 2025

    खूंखार मयंक सिंह को ATS ने रामगढ़ सिविल कोर्ट में किया पेश (VIDEO)

    August 23, 2025

    बंद कमरे में मिली जिला कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील, फिर…

    August 23, 2025

    एशिया कप हॉकी 2025 के लिए राजगीर पहुंची मलेशिया टीम, कप्तान और कोच ने जताया खिताबी इरादा

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.