Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jul, 2025 ♦ 2:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»16 वर्षों के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने पदक जीता, कांस्य पदक पर कब्जा
    खेल

    16 वर्षों के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने पदक जीता, कांस्य पदक पर कब्जा

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी में मेडल जीता है. इस जीत में झारखंड के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा. सलीमा टेटे के किए एकमात्र गोल की मदद से भारतीय महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है.

    इंग्लैंड में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित कर पहली बार कांस्य पदक प्राप्त किया. मैदानी खेल में दोनों ही टीम एक-एक गोल की बराबरी पर थी. भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से 29वें मिनट में सिमडेगा झारखंड की सलीमा टेटे ने एक शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. तीसरे क्वार्टर तक भारत 1-0 से आगे रहा लेकिन अंतिम क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने बराबरी कर ली.

    मेडल का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ. जिसमें भारतीय टीम ने बढ़त बनाते हुए 2-1 से मैच जीतकर इतिहास में पहली बार कांस्य पदक पर कब्जा जमाते हुए 16 वर्षों के बाद राष्ट्रमंडल खेल में कोई पदक प्राप्त किया है. इससे पूर्व 2002 में भारतीय महिला हॉकी की टीम ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक, 2006 में रजत पदक प्राप्त किया था. कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी खूंटी जिला की निक्की प्रधान, सिमडेगा जिला सलीमा टेटे और संगीता कुमारी हैं. तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

    प्रतियोगिता से पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की सलीमा टेटे से बातचीत भी की थी और उसे प्रोत्साहित भी किए थे. प्रतियोगिता में संगीता कुमारी ने एक गोल और सलीमा टेटे ने तीन गोल किए हैं. दोनों ही खिलाड़ियों के खेल को कॉमेंटेटर ने काफी सराहा है. साथ ही टीम की डिफेंडर निक्की प्रधान ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

    भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी, पैंक्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश मांझी, सोहन बड़ाइक, एलशन किड़ो, बसंत बा, मुकुट बा, राहुल मिंज, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, बिनीता तिर्की, दिव्या डुंगडुंग, वेद प्रकाश, बलबीर प्रसाद सहित सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING NEWS: बाइक सवार अपराधियों ने गैस दुकानदार को गोली मारी, रिम्स में भर्ती
    Next Article कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए निकहत ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक

    Related Posts

    झारखंड

    पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की हालत गंभीर, रांची रेफर

    July 1, 2025
    खेल

    नीरज चोपड़ा ने फिर हासिल किया विश्व रैंकिंग में पहला स्थान, अरशद नदीम चौथे स्थान पर

    June 28, 2025
    खेल

    इंग्लैंड की सड़कों पर भोजपुरी गाना बजा थिरके ईशान किशन

    June 28, 2025
    Latest Posts

    राजधानी की जनता को है अब डीसी मंजूनाथ भजंत्री से न्याय की उम्मीद

    July 1, 2025

    चाईबासा में मिला 18 हजार पीस डेटोनेटर, किया गया डिफ्यूज

    July 1, 2025

    सक्रिय माओवादी को समाप्त करने की बनी नई रणनीति, एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई होगी शुरु

    July 1, 2025

    भोगनाडीह बवाल का मास्टरमाइंड गोड्डा से गिरफ्तार, दोनों आरोपी BJP के बेहद करीबी

    July 1, 2025

    बिजली बिल पर 5% सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव तुगलकी फरमान : अजय राय

    July 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.