Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 8:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : भागलपुर में ट्रक-ऑटो में जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत
    बिहार

    बिहार : भागलपुर में ट्रक-ऑटो में जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भागलपुर। जिले के झंडापुर थाना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -31 पर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो पर सवार सभी लोग सोमवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए।

    बारात रुपौली प्रखंड के रामपुर परिषद पंचायत से भागलपुर के नारायणपुर गांव आई थी। इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए 10 से अधिक लोग ऑटो पर सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो नवगछिया के बिहपुर इलाके में पहुंची, अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    झणडापुर सहायक थाना के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिले में रुपौली थाना क्षेत्र के रामपुर परिहर गोखली टोला गांव के छटटू मंडल के पुत्र वरुण मंडल की शादी नारायणपुर के स्वर्गीय रामदेव मंडल की पुत्री काजल कुमारी से सोमवार की रात होनी थी। बारात समय पर निकला था लेकिन बगडी डाला पार करते ही जनता दरबार ढाबा के समीप खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक ने बारातियों को लेकर जा रही ऑटो को रौंद दिया। ऑटो पर सवार मंटू मंडल, पिंकू मंडल, लड़के के पिता छोटू मंडल, गजाधर मंडल एवं ऑटो चालक राजेंद्र शाह की मौत हो गयी। घटना में विनोद मंडल, मंटू कुमार, विपिन मंडल मंजू कुमार एवं ध्रुव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक चार गाड़ी से बारात नारायणपुर के लिए निकली थी। जिसमें से दो ऑटों था एक मैजिक था एवं लड़के के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी किया गया था। सभी गाड़ियां आगे पीछे चल रही थी। इसी दौरान पता चला कि ऑटो में ट्रक ने धक्का मार दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को जप्त कर लिया गया है। चालक भागने में कामयाब रहा। मृतक के परिजन को शव का पोस्टमार्टम करा कर सौंपा जा रहा है।

    Bihar news Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : गर्दन रेतकर युवक की हत्या, दहशत में दहशत का माहौल
    Next Article धनबाद : संदिग्ध अवस्था में मिला बीसीसीएलकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जमशेदपुर

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025
    जमशेदपुर

    सोनारी डोबो पुल पर बैरिकेडिंग और जाली लगाने की मांग तेज़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की DC से मुलाकात

    August 7, 2025
    क्राइम

    पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 7, 2025
    Latest Posts

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025

    सोनारी डोबो पुल पर बैरिकेडिंग और जाली लगाने की मांग तेज़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की DC से मुलाकात

    August 7, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर समेत 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली, जल्द करें आवेदन

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.