Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा : गर्दन रेतकर युवक की हत्या, दहशत में दहशत का माहौल
    झारखंड

    चाईबासा : गर्दन रेतकर युवक की हत्या, दहशत में दहशत का माहौल

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला के अत्यंत नक्सल प्रभावित इलाके टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत झरझरा में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया ही साफ हो रहा है कि युवक की हत्या की गई है। युवक के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया गया है। मृतक के शरीर पर कई जगह जख्मों के निशान हैं। मृतक की उम्र 25 साल बताई जा रही है। युवक की हत्या कर उसे सड़क पर फेंक दिया गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, लोग काफी डरे सहमे हैं।

    घटना के बाद मंगलवार की सुबह लोगों ने शव देखा तो क्षेत्र में दहशत फैल गयी। युवक के शरीर के कई हिस्सों जैसे गर्दन, चेहरा, पेट और अन्य जगहों पर धारदार हथियार से दर्जनों वार किए गए हैं। घटना स्थल पर काफी खून फैला हुआ है। जिससे पता चलता है कि हत्या उसी स्थान पर की गई. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    जिला में नक्सलियों की हरकत बढ़ने लगी है। 4-5 दिन पहले जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकेला पंचायत के पासुबेड़ा गांव में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीण की हत्या कर शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका था। अब फिर से जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई ऐसी घटना के बाद लोग दहशत में हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नक्सलियों ने ही घटना को अंजाम दिया है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएके-47 मामले में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, 21 जून को सजा पर होगी बहस
    Next Article बिहार : भागलपुर में ट्रक-ऑटो में जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.