Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 10:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»झारखण्ड की बेटी व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग को इंडियन ऑयल में मिली नौकरी
    खेल

    झारखण्ड की बेटी व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग को इंडियन ऑयल में मिली नौकरी

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी ब्यूटी डुंगडुंग को बुधवार को इंडियन ऑयल में नौकरी मिली है. सिमडेगा के केरसई प्रखंड के करगागुड़ी बाजू टोली की रहने वाली ब्यूटी डुंगडुंग साल 2016 में पहली बार झारखंड टीम से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता से अपने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की शुरुवात की थी. साल 2019 में पहली बार इंडिया कैंप में शामिल हुई. उसके पिता अमरूस डुंगडुंग भी अच्छे हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और राष्ट्रीय नेहरू प्रतियोगिता में अपने विद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. ब्यूटी के बड़े भाई सचिन डुंगडुंग अभी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल है. ब्यूटी के पिता अमरस डुंगडुंग अब किसान हैं और माता नीलिमा डुंगडुंग गृहिणी हैं.

    आर्थिक रूप से कमजोर ब्यूटी के पिताजी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. लॉकडाउन के समय ब्यूटी को पौष्टिक आहार नहीं दे पा रहे थे. इससे काफी परेशान थे. वहीं, ब्यूटी भी अपने पिता के अरमान को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करती रही. जरूरत पड़ी तो दूसरे के खेतों में धान की रोपनी और अन्य काम भी किया. आज इंडियन ऑयल में नौकरी मिलने के बाद ब्यूटी काफी खुश है और उसके पिताजी भी काफी खुश हैं. ब्यूटी अभी इंडिया कैंप में बेंगलुरु में है और नियुक्त पत्र मिलने के बाद उसने हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को फोन कर बताया कि मुझे नौकरी मिल गई.

    ब्यूटी ने सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष को बताया कि काफी मेहनत करूंगी और सीनियर टीम में जाने का प्रयास करूंगी. ब्यूटी के साथ जूनियर इंडिया टीम में शामिल दो और हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान और अजमीना को भी नियुक्ति पत्र मिला हैं. ब्यूटी को नियुक्ति पत्र मिलने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानथ सिंह के साथ साथ कमलेश मांझी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Next Article 24वें यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी झारखंड की टीम, खिलाड़ियों के नामों की घोषणा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड पकौड़ी सहित चार गिरफ्तार

    September 12, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025
    खेल

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले IPL अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कहा…

    September 12, 2025
    Latest Posts

    बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…

    September 12, 2025

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025

    बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे

    September 12, 2025

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.