Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 3:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 8 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मारकर किया घायल
    बिहार

    दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 8 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मारकर किया घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मधुबनी : सोमवार की दोपहर 8 लाख रुपए की लूट हुई। मामला जयनगर अनुमंडल मुख्यालय जयनगर के माड़वारी मुहल्ला का है। आज दोपहर अज्ञात अपराधियो ने पिस्तौल के बल पर एक फाइनेंस कम्पनी में कार्यरत मो. बशीम से 8 लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर पिस्तौल के बट से गंभीर रुप से घायल कर दिया। भागने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की।

    घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा गोली के साथ 4 खोखा बरामद किया है। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल मे चल रहा है। घायल मो. बशीम ने बताया कि- वह दरभंगा जिले का निवासी है और रेडियेन्ट कैश मैनेजमेन्ट सर्विसेज कम्पनी मे कार्यरत है। यह कम्पनी माइक्रो फाइनेंन्स कम्पनियों से कारोबार करती है। सोमवार के दिन मे करीब 1 बजे वह अपने सहयोगी इरफान के साथ मुख्य सड़क से मारवाडी़ मुहल्ला होते हुए बसस्टैण्ड की ओर जा रहा था।

    तभी रास्ते में पतली गली में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरा बैग छीन लिया। वहीं विरोध करने पर पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिये अपराधियों ने पांच राउण्ड फायरिंग भी की। लूट की घटना को अंजाम देकर शहर की ओर भाग निकले। बताया जाता है कि घायल व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार मो. इरफान के पास भी रुपए से भरा बैग था। जिसे आपाधापी में लुटेरे नहीं लूट सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल यहां लगे CCTV को खंगाला जा रहा है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए झारखंड के 8 युवा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
    Next Article JCB की टक्कर से फैक्ट्री की दीवार गिरी, 2 राजमिस्त्री और एक महिला मजदूर की दबकर मौत

    Related Posts

    बिहार

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    July 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश का ऐलान- राज्य में युवाओं के लिए बनेगा ‘युवा आयोग’, नौकरी दिलाने में करेगा मदद

    July 8, 2025
    क्राइम

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025
    Latest Posts

    RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज…

    July 8, 2025

    मजबूरी में बेटों से जोतवाया खेत, CM ने लिया संज्ञान

    July 8, 2025

    राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    July 8, 2025

    आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी

    July 8, 2025

    घाघर वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौ’त

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.