Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन पटरी से उतरी, परिचालन बाधित
    देश

    आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन पटरी से उतरी, परिचालन बाधित

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुरादाबाद । लखनऊ से आनंद विहार जा रही डबल डेकर ट्रेन मुरादाबाद में दुर्घटना का शिकार हो गई। ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई, जिसके चलते इस रुट पर अन्य ट्रेनों का संचालन समाचार लिखे जाने तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे रेलवेकर्मी ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद में जुटे हुए हैं। वहीं, इस घटना को लेकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी।

    लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस (12589) ट्रेन लखनऊ से रोज सुबह बरेली होकर दिल्ली के रास्ते आनंद बिहार जाती है। वहीं, आनंद विहार से होकर दिल्ली होते हुए बरेली के रास्ते वापस लखनऊ आती है। रोजाना की तरह रविवार भोर प्रहर लखनऊ से डबल डेकर यात्रियों को लेकर अपने गतंव्य स्थान के लिए रवाना हुई थी। मुरादाबाद से रवाना होते ही ट्रेन का एक कोच बेपटरी हो गया। घटना की जानकारी यात्रियों में हड़कम्प मच गया। ट्रेन के गार्ड ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इधर ट्रेन बेपटरी होने पर इस रुट से गुजरने वाले सभी ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।

    डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि रेलवे के कर्मचारी बेपटरी हुई डबल डेकर को पटरी पर लाने का काम तेजी से कर रहे हैं। इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले शनिवार की शाम मुरदाबाद मंडल के धनेटा लूप लाइन से गुजर रही मिलिट्री स्पेशल (मालगाड़ी) ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया था।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला लिफ्टर को अपराधियों ने गोली मारी, रांची ले जाने के क्रम में मौत
    Next Article झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन बोले, शहीदों की शहादत पुलिस के सूचना तंत्र की कमजोरियों का खमियाजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Latest Posts

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.