Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»सुपौल में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन SSB जवानों की मौत, 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
    बिहार

    सुपौल में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन SSB जवानों की मौत, 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सुपौल : बिहार के सुपौल में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन एसएसबी जवानों की मौत हो गई. इस हादसे में 9 जवान झुलस गए हैं, जिनका एलएन अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    जानकारी के अनुसार SSB की 45वीं बटालियन वीरपुर मुख्यालय के जवानों की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, वीरपुर स्थित सशस्त्र सीमा बल 45वीं बटालियन में सभी जवानों का ट्रेनिंग चल रही थी. उसी दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 9 जवान बुरी तरह झुलस गए हैं.खबर है कि घायलों में से 4 जवानों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

    हादसे में जिन जवानों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के अतुल पाटिल (30 वर्ष), महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) और परशुराम सबर (24 वर्ष) शामिल हैं. वहीं करंट लगने से घायल जवान नरसिंह चौहान, सुकुमार वर्मा, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, सोना लाल यादव, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद और आनंद किशोर को अस्पताल ले जाया गया है.

    SSB की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिजली विभाग को ट्रेनिंग वाले मैदान से हाई वोल्टेज तार और पोल को हटाने के लिए कई बार पत्र लिखा गया इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसका नतीजा ये हुआ कि शुक्रवार को इसकी चपेट में ट्रेनिंग ले रहे एसएसबी के जवान आ गए और तीन जवानों की मौत हो गई.

    बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व 45वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता के तबादले के बाद उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया था. जहां टेंट का निर्माण किया गया था. आज जवान टेंट में लगाए गए एलुमिनियम का पोल उखाड़ रहे था. इसी क्रम में ऊपर से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए. जिस कारण घटना घटित हुई. मौके पर ही तीन जवानों ने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर डिप्टी कमांडेंट आलोक कुमार फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: 3 दिन के नवजात को रांची से लेकर जा रही थी मुंबई, एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ा
    Next Article पेट्रोल पर 25 रुपए की राहत देने को लेकर हेमंत सरकार गंभीर, बैठक कर योजना को समय पर लागू करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.