Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में कोसी के क्राइम ‘किंग’ पप्पू देव की पुलिस कस्टडी में मौत, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
    बिहार

    बिहार में कोसी के क्राइम ‘किंग’ पप्पू देव की पुलिस कस्टडी में मौत, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सहरसा: बिहार में कोसी का क्राइम किंग कहे जाने वाली कुख्यात पप्पू देव की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पप्पू देव को पुलिस ने जमीन कब्जे के एक मामले में शनिवार को हिरासत में ले लिया था और वहीं उसे दिल का दौरा पड़ा।

    पप्पू देव की पुलिस कस्टडी में मौत
    सहरसा में कोसी के कुख्यात पप्पू देव की रविवार की सुबह में ही पुलिस हिरासत में मौत हो गई। शनिवार की शाम पप्पू देव और उसके शागिर्दों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ आ। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलीं। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पप्पू देव को गिरफ्तार कर लिया और सहरसा थाने ले आई। लेकिन रात में उसने सीने में दर्द की शिकायत की और अस्पताल ले जाते-जाते उसकी हालत और बिगड़ गई।

    कस्टडी में ही पड़ा दिल का दौरा- पुलिस सूत्र
    सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने पप्पू देव को पटना या दरभंगा ले जाने की सलाह दी। पुलिस इसकी तैयारी कर ही रही थी कि पप्पू देव ने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। लेकिन पप्पू देव की मौत के बाद उसके समर्थकों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया है और वो इसे पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री के चलते मौत बता रहे हैं। कोसी के डॉन कहे जाने जाने वाले पप्पू देव पर बिहार से लेकर नेपाल तक 150 के करीब केस दर्ज थे।

    शनिवार को पुलिस-पप्पू समर्थकों में हुआ था एनकाउंटर
    शनिवार की शाम पुलिस को खबर मिली कि सदर थाना के सराही इलाके में में पप्पू देव अपने हथियारबंद गुर्गों के साथ एक जमीन पर कब्जे के लिए पहुंचा हुआ है। मौके पर ही पुलिस ने छापेमारी कर दी और तीन लोगों को एक पिस्टल, देसी कट्टे और एक दर्जन राउंड गोलियो के साथ दबोच लिया। लेकिन इसी बीच बाकी अपराधी एक स्कॉर्पियो से फरार हो गए।

    भागते समय पकड़ा गया पप्पू देव
    पुलिस के मुताबिक खुद को चौतरफा घिरा देख भागने के लिए पप्पू देव ने दीवार से छलांग लगा दी और पुलिस ने उसे उसके रायफल के साथ ही गिरफ्तार कर लिया। सहरसा एसपी ऑफिस से जानकारी दी गई है कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो बजे पप्पू देव ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन रात के 3:10 बजे उसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा या पटना ले जाने की सलाह दी। पुलिस उसे ले जाने की तैयारी कर ही रही थी कि सुबह 4 बजे पप्पू देव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पप्पू देव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बना दिया है और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में पुलिस ने मारा छापा, अवैध भटि्ठयों को किया ध्वस्त, 6 क्विंटल महुआ बरामद
    Next Article भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया, सिल्वर मेडल हासिल करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने

    Related Posts

    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025
    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.