Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 4:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»विदेश से पटना लौटे 560 लोग, सिर्फ 85 की जांच करा सका स्वास्थ्य विभाग, 55 की रिपोर्ट निगेटिव
    बिहार

    विदेश से पटना लौटे 560 लोग, सिर्फ 85 की जांच करा सका स्वास्थ्य विभाग, 55 की रिपोर्ट निगेटिव

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : विदेश यात्रा से लौटे कई यात्रियों के बारे में स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। वह बिहार में हैं या देश के अन्य शहरों में, यह पता नहीं चल पा रहा है। कई का मोबाइल नंबर बंद है और कई सही सूचना नहीं दे रहे हैं। देश के कई राज्यों में नए वायरस के दस्तक के बाद बिहार में विदेश यात्रा से लौटे यात्रियों की तलाश तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पटना में गुरुवार की रात तक कुल 560 लोग विदेश यात्रा से वापस आए हैं, जिसकी सूची लगभग 5 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई। महज 85 लोगों को ही ट्रेस किया जा सका है। अब तक 55 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 20 रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

    कोरोना के नए वैरिएंट ओमिकॉन ने देश में दस्तक दे दी है। देश में संक्रमण का मामला आते ही बिहार सरकार अलर्ट हो गई है। बिहार में आने वाले विदेशी यात्रियों की तलाश तेज कर दी गई है। शुक्रवार को पटना में विशेष टीम लगाई गई है जो विदेशी यात्रियों की तलाश में जुटी है। इस काम में पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

    टेस्टिंग में देरी खतरे की घंटी
    विदेश यात्रा से आने वालों की टेस्टिंग सही समय पर नहीं होना खतरे की घंटी है। विदेश यात्रा से वापस आने के बाद यात्री कहां हैं और किस-किसके संपर्क में आए हैं, इसकी कड़ी खंगालना बड़ी चुनौती होगी। एक भी यात्री कोरोना पॉजिटिव हुआ और जांच में डिटेक्ट होने से पहले वह लोगों के संपर्क में आया तो खतरा बढ़ जाएगा। अब तक जो भी मामले आए हैं, उसमें यह साफ हो गया है कि वायरस के नए स्ट्रेन में लोगों को संक्रमित करने की क्षमता काफी अधिक है।

    विभाग ने लगा दी पूरी ताकत, नहीं मिल रहे यात्री
    स्वास्थ्य विभाग ने विदेश यात्रा से बिहार आए लोगों को ट्रेस करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ट्रेस करने के लिए टीम में सदस्यों की संख्या बढ़ा दी है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो भी संपर्क में आ रहे हैं, उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिया जा रहा है। अब तक 85 लोगों का सैंपल लिया गया है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि जितनी जल्दी हो सके, विदेश से आने वालों की जांच कर ली जाए।

    coronavirus cases
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर में नशेड़ी ने पत्नी और दूधमुंहे बच्चे को मार डाला, आरोपी का पिता बोला- फांसी दो
    Next Article धनबाद में मातृ सदन अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, पैसे लेकर इलाज में लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    बिहार

    ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

    June 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    RJD की राज्य परिषद बैठक में राबड़ी देवी ने NDA सरकार पर कसा तंज, कहा…

    June 19, 2025
    बिहार

    प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम बताएं 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.