Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रसाद योजना से बाबा नगरी को मिलेगी एक अलग पहचान: नैन्सी सहाय
    झारखंड

    प्रसाद योजना से बाबा नगरी को मिलेगी एक अलग पहचान: नैन्सी सहाय

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर: उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में प्रसाद योजना के तहत किये जाने विकास कार्यों की समीक्षा हेतु समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी कि प्रसाद योजना केन्द्र साकार की एक महत्वकांक्षी योजना है जिसके तहत देवो की नगरी देवघर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों का विकास किया जाना है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के निर्देशानुसार झारखंड पर्यटन विभाग की देख-रेख में सारे कार्यो का क्रियान्वयन किया जाना है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि प्रसाद योजना के तहत बाबा मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों का सौन्दर्यीकरण के साथ प्रचार-प्रसार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कई तरह के निर्माण कार्य किये जा रहे है। इसी के तहत बाबा नगरी में प्रवेश करने हेतु तीन प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाना है।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधीत एजेंसी को निदेशित किया कि तीन प्रवेश द्वार के बनाये जाने हेतु जगह का निर्धारण जिला योजना पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर स्थल का चयन कर ले। इसके अलावे शिवगंगा एवं जलसार पार्क के सौंदर्यीकरण और कांवरियां पथ में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाना है जिसमे बड़ा हॉल, पेयजल,स्नानागार एवं शौचालय के साथ सभी मूलभुत व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके अलावे प्रसाद योजना के तहत इंटेग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, बारह ज्योतिर्लिंग से संबंधित म्यूजियम का भी निर्माण कराया जाना है।

    जल्द शुरू होगा प्रसाद योजना के तहत कार्यों का क्रियान्वयन…

    बैठक के दौरान उपायुक्त  नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि सारे निर्माण कार्यो से संबंधित डीपीआर राज्य स्तर से एप्रूव्ड हो चुका है, टेंडर भी किया जा चुका है, एजेंसी को भी फाइनल किया जा चुका है जल्द ही प्रसाद योजना से संबंधित निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा एवं आशा की जा रही है कि इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत देवघर बाबा मंदिर की प्रसिद्धि और बढ़ेगी और पर्यटन के क्षेत्र में नये आयाम को स्थापित करने में हमसब कामयाब होगें। इसके अलावे उपयुक्त ने संबंधित अधिकारियो एवं एजेंसी के प्रतिनिधियों को निदेशित किया कि आपसी समन्वयन स्थापित करते हुए बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
    इसके अलावा उपायुक्त  नैन्सी सहाय ने बताया कि प्रसाद योजना का मुख्य उद्देश्य तीर्थ स्थलों में यात्रीयों को बेहतर सुविधा देना साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा का लाभ देना है ताकि तीर्थ स्थलों में आने वाले यात्री बेहतर संदेश लेकर जाए।
    बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, पर्यटन विभाग से रौनक सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।    

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई ने नारद स्टिंग मामले में आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को किया गिरफ्तार
    Next Article श्रम शक्ति अभियान के तहत निगमित निबंधन करवायें: उपायुक्त

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.