Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 3:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»आरा में सिर में गोली लगने से ऑर्केस्ट्रा संचालक की मौत, सुसाइड की आशंका
    बिहार

    आरा में सिर में गोली लगने से ऑर्केस्ट्रा संचालक की मौत, सुसाइड की आशंका

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आरा : टाउन थाना क्षेत्र के बघवा गली गोला मोहल्ला में सोमवार सुबह सिर में गोली लगने से एक ऑर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई। गोली उसके सिर में दाएं साइड लगी, जो दूसरी साइड से बाहर निकल गई। घटना के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सुसाइड की आशंका जाहिर कर रही है।

    हालांकि, हत्या के बिंदू पर भी जांच जारी है। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने काम में लगे थे। अचानक कमरे में फायरिंग की आवाज सुन दौड़े तो ऑर्केस्ट्रा संचालक का खून से लथपथ शव मिला।

    मृतक की पहचान बघवा गली गोला मोहल्ला निवासी आर्केस्ट्रा संचालक देवेंद्र कुमार पांडेय के पुत्र राम कुमार पांडेय (49) के रूप में की गई। घटना के बाद से पत्नी और उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। राम कुमार पांडेय 16 सालों से ऑर्केस्ट्रा संचालन कर रहा था। रविवार रात ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम खत्म कर अपने डांसरों को लेकर घर वापस लौटा था।

    सूत्रों के अनुसार, राम कुमार पांडेय का कुछ डांसरों के साथ करीबी संबंध रहने की बात भी चर्चा में रही थी। इससे पत्नी हमेशा उससे नाराज रहा करती थी। इस पूरे मामले में अभी मृतक का परिवार कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से पिस्टल जब्त किया है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाली से शादी करना पटना के शिक्षक को पड़ा महंगा, कोलकाता के होटल से पुलिस ने पकड़ा
    Next Article पारंपरिक खेती से हटकर मुनाफा कमाने के लिए नई तकनीक की खेती अपना रहे पलामू के किसान

    Related Posts

    बिहार

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025
    बिहार

    BJP सांसद बांसुरी स्वराज कल आयेंगी गयाजी, ‘युवा संवाद’ में करेंगी शिरकत

    September 11, 2025
    बिहार

    पटना में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर SVU की रेड

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.