Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 11:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वाटर शुल्क वृद्धि का विरोध: रांची नगर निगम के सामने मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों का धरना
    झारखंड

    वाटर शुल्क वृद्धि का विरोध: रांची नगर निगम के सामने मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों का धरना

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड की जल कर नीति का विरोध शुरू हो गया है. रांची नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद इसके विरोध में उतर आए हैं. मंगलवार को रांची नगर निगम कार्यालय के सामने झारखंड की नई जल कर नीति के विरोध में मेयर, डिप्टी मेयर और 53 वार्डों के पार्षदों ने धरना दिया. इस दौरान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर नई जल कर नीति ले आई है.

    वाटर शुल्क वृद्धि का विरोध

    उप महापौर का कहना है कि पूर्व में उपभोक्ताओं को 6 रुपये प्रति किलो लीटर की दर से जल कर का भुगतान करना पड़ता था, जबकि वर्तमान में उपभोक्ताओं को 5 हजार से 50 हजार लीटर शुद्ध पेयजल के उपभोग के लिए डेढ़ गुना अर्थात 9 रुपये प्रति किलो लीटर (1000 लीटर=1 किलोलीटर) की दर से भुगतान करना होगा. इसके अलावा 50 हजार लीटर से अधिक जल का उपयोग करने पर लगभग दो गुना अर्थात लगभग 11 रुपये प्रति किलो लीटर की दर से भुगतान करना होगा. इसके अलावा उपभोक्ताओं को वाटर कनेक्शन के लिए पूर्व निर्धारित शुल्क 500 रुपये की जगह 7,000 रुपये भुगतान करना होगा. इस प्रकार राज्य सरकार ने वाटर कनेक्शन शुल्क में पूर्व की तुलना में 14 गुना वृद्धि कर दी है, जो जनविरोधी है.

    इस पर भी असंतोष

    उप महापौर ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि रांची में नई पाइप लाइन जिस जगह पर बिछाई गई है, वहां फ्री में वाटर कनेक्शन दिया जा रहा है और जिस मोहल्ले या वार्ड में पुरानी पाइप लाइन की व्यवस्था है वहां 7000 पानी का कनेक्शन लेने का चार्ज लग रहा है.

    राजभवन के सामने धरना बुधवार को

    बुधवार को झारखंड राजभवन के सामने जल कर वृद्धि के खिलाफ रांची महापौर, उपमहापौर और वार्ड सदस्य धरना देंगे. इसको लेकर नेताओं ने धरने में ऐलान किया. बताया कि रांची की जनता के लिए एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया है और सरकार से जलकर वृद्धि को वापस लेने की मांग की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: Tata Steel के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता काला पट्टी बांध कर धरने पर बैठे
    Next Article गिरिडीह में UCO बैंक से पैसे लूटकर भाग रहे थे अपराधी, निहत्थी महिला थाना प्रभारी ने 3 को दबोचा

    Related Posts

    झारखंड

    CID की टीम ने बिहार में की रेड, सहारा का जोनल मैनेजर संजीव गिरफ्तार

    July 29, 2025
    झारखंड

    रांची में ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव, दो दिन नो एंट्री

    July 29, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025
    Latest Posts

    CID की टीम ने बिहार में की रेड, सहारा का जोनल मैनेजर संजीव गिरफ्तार

    July 29, 2025

    रांची में ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव, दो दिन नो एंट्री

    July 29, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    July 29, 2025

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.