Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 7:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»महानवमी 2021: आज है महानवमी व्रत, जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व
    धर्म/ज्योतिष

    महानवमी 2021: आज है महानवमी व्रत, जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शारदीय नवरात्रि की नवमी आज 14 अक्टूबर को मनाई जा रही है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी कहा जाता है. महानवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा की जाती है. बता दें, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र धृति योग मकर राशि के चंद्रमा में प्रबल गजकेसरी योग के साथ महानवमी का पावन पर्व मनाया जाता है.

    महानवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी प्रकार के भय, रोग और शोक का समापन हो जाता है. मां सिद्धिदात्री की कृपा से व्यक्ति को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं. अनहोनी से भी सुरक्षा प्राप्त होता है और मृत्यु पश्चात मोक्ष भी मिलता है. महानवमी के दिन कन्या पूजन और नवरात्रि हवन का भी विधान है.

    इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप की पूजा अर्चना और आरती की जाती है. ‘या देवी सर्वभूतेषु माता सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’ इस महामंत्र के द्वारा माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए. माता सिद्धिदात्री चार भुजाओं से युक्त हैं. यह अज्ञानता को दूर कर पूर्णता प्रदान करने वाली है. मुख्य रूप से आठ सिद्धियां मानी गई है और नौ सिद्धियां होती है माता की कृपा से अष्ट सिद्धि को प्राप्त करने का मनुष्य अधिकारी बन पाता है.आज के दिन माता को 9 प्रकार के पुष्प चढ़ाए जाते हैं. माता को सिंदूर, रोली, कुमकुम, बंधन और सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है. जिससे माता की प्रसन्नता भक्तों को प्राप्त होती है.

    आज के दिन महाकन्या पूजन किया जाता है. नौ कन्याओं को चरण धोकर भोजन कराया जाता है और उन्हें द्रव्य दक्षिणा देकर सम्मान पूर्वक विदा किया जाता है. आज के दिन भोग भंडारा भी करने का विधान है. भक्तगण यथाशक्ति आयोजन करते हैं. सिद्धिदात्री माता की चार भुजाएं हैं. वाहन है और कमल आसन है. देवी को कमल का पुष्प प्रचुर मात्रा में चढ़ाने से माता प्रसन्न होती है. सिद्धिदात्री ध्यान, मंत्र, सिद्धि, कवच सिद्धिदात्री स्रोत का पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं और सभी काम सुगम होने लगते हैं.

    अलौकिक शक्तियां देने वाली हैं मां सिद्धिदात्री

    प्राचीन मान्यता है कि, सृष्टि के आरंभ होने के पूर्व जब सब तरफ घोर अंधकार था. वहां पर माता सिद्धिदात्री के प्रभाव से ऊर्जा का प्रकाश पुंज सभी जड़ पदार्थों को चेतन रूप प्रदान करता है. पौराणिक मान्यता है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी सिद्धिदात्री माता के महान भक्त हैं. भगवान शिव गौ माता की कृपा से ही अर्धनारीश्वर स्वरूप प्राप्त हुआ था. आकाशगंगा, झील, वनस्पति, पेड़ पौधे, जल आकाश, थल आदि का निर्माण भी माता सिद्धिदात्री के अनुग्रह से ही हुआ, भक्तों को सिद्धिदात्री की पूजा करने से अलौकिक शक्तियां प्राप्त होती हैं.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL क्वालिफायर-2: राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता
    Next Article झारखंड पर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 15 से 17 अक्‍टूबर तक रहेगा असर

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    एक नवंबर को होगा देवउठनी एकादशी, जानें व्रत और पूजा विधि

    October 29, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 29 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 29, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 28 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 28, 2025
    Latest Posts

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.