Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 9:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»टोक्यो ओलंपिक :10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में चूके दीपक कुमार
    खेल

    टोक्यो ओलंपिक :10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में चूके दीपक कुमार

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक के तीसरे दिन रविवार को 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में दीपक कुमार का मैच था. दीपक कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ अंकों से क्वालीफाई नहीं कर सके. परिवार वालों का कहना है कि दीपक कुमार ने अपना 100 फीसदी परफॉर्मेंस दिया, लेकिन आज उनका दिन नहीं था. जिसकी वजह से वह कुछ अंकों से क्वालीफाई नहीं कर सके. अब 27 जुलाई को होने वाले मैच पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. दीपक के परिवार वालों को पूरा विश्वास है कि दीपक कुमार 27 जुलाई को बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और भारत के लिए मेडल भी लेकर आएंगे. इससे हर देशवासी गौरवान्वित महसूस करेंगा.

    दीपक कुमार के परिवार वालों ने मैच से पहले भगवान से प्रार्थना की और घर में एक छोटा सा पूजन का कार्यक्रम का आयोजन भी किया. दीपक की पत्नी ने बताया कि उनका प्रदर्शन देखकर बहुत खुश हुई. ओलंपिक खेलों में भारत अपना परचम लहरा रहा है. अब तक कई मेडल भारत के नाम आ चुके हैं. दीपक कुमार पर भी सबकी निगाहें टिकी थी, लेकिन कुछ अंक से वह पीछे रह गए. 27 जुलाई को होने वाले मुकाबले में दीपक कुमार भारत के लिए मेडल जरूर जीतेंगे. ऐसा न सिर्फ दीपक के परिवार बल्कि पूरे देश को विश्वास है.

    बता दें कि दीपक कुमार को बचपन से ही निशानेबाजी का काफी शौक रहा है. उन्हें अपनी प्रतिभा का अंदाजा तब हुआ, जब देहरादून में ट्रेनिंग के दौरान एक चैम्पियनशिप में उन्होंने पहले ही प्रयास में ठीक निशाना लगा दिया. साल 2003 में दीपक के निशानेबाजी में प्रदर्शन के बाद कोच ने उन्हें 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में तैयारी करने की सलाह दी. इसमें कोच ने उनकी पूरी मदद की. जिसके बाद दीपक ने पूरी शिद्दत के साथ प्रैक्टिस शुरू की और अब वो देश के लिए टोक्यो ओलंपिक में खेल रहे हैं.

    Sports
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानव तस्करी के शिकार चार युवती को दिल्ली में कराया गया मुक्त
    Next Article भारतीय कारोबारी यूसुफ अली बने आबूधाबी सुप्रीम बिजनेस बोर्ड के उपाध्यक्ष

    Related Posts

    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    खेल

    महिला क्रिकेट को नई उड़ान: ICC ने पहली बार वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी का किया ऐलान

    April 17, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.