Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»भारतीय कारोबारी यूसुफ अली बने आबूधाबी सुप्रीम बिजनेस बोर्ड के उपाध्यक्ष
    Uncategorized

    भारतीय कारोबारी यूसुफ अली बने आबूधाबी सुप्रीम बिजनेस बोर्ड के उपाध्यक्ष

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुबई. आबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मुहम्मद बिन जायद अल नहयान ने प्रख्यात भारतीय उद्योगपति यूसुफ अली एमए को सरकार के सर्वोच्च संगठन में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. यह संगठन यूएई के सभी कारोबारों की निगरानी करता है. 29 सदस्यीय इस बोर्ड में शामिल किए जाने वाले वह अकेले भारतीय हैं. 65 वर्षीय यूसुफ अली आबूधाबी स्थित लुलु ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. पद्मश्री विजेता यूसुफ अली केरल के त्रिशूर जिले के नाट्टिका के निवासी हैं. यह कंपनी कई देशों में हाइपमार्केट और रिटेल कंपनियों का संचालन करती है. क्राउन प्रिंस शेख मुहम्मद ने अबूधाबी चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एडीसीसीआइ) के निदेशकों को एक नए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव जारी किया था.

    एडीसीसीआइ के अध्यक्ष अब्दुल्लाह मुहम्मद अल मजरोई और यूसुफ अली उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. एडीसीसीआइ आबूधाबी में स्थापित सभी कारोबारों का सर्वोच्च संगठन है. यह क्षेत्र का सबसे रईस और प्रभुत्वशाली संगठन है. यहां के सभी प्रभावी और बड़े कारोबारों को एडीसीसीआइ से ही लाइसेंस लेना होता है. अमीरात और सीईओ वाले इस बोर्ड में यूसुफ अली अकेले भारतीय हैं. उन्होंने अपनी नियुक्ति को अपने जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण बताया है. साथ ही क्राउन प्रिंस के प्रति गहरा आभार जताया है.

    पिछले दिनों आबूधाबी के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात की सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारतीय मूल के कारोबारी यूसुफ अली एमए और 11 अन्य लोगों को अबु धाबी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोक्यो ओलंपिक :10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में चूके दीपक कुमार
    Next Article तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट पर दी दस्तक, उड़ानें रद्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.