Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»जमशेदपुर पहुंची तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा का जोरदार स्वागत, आर्चरी संघ से मिला सम्मान
    खेल-सिनेमा

    जमशेदपुर पहुंची तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा का जोरदार स्वागत, आर्चरी संघ से मिला सम्मान

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: भारतीय महिला रिकर्व टीम की खिलाड़ियों ने ओलंपिक में अपना स्थान पक्का कर लिया है. टीम की सदस्य तीरंदाज दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी और अंकिता भकत ने एक बार फिर झारखंड समेत भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है. तीरंदाजी विश्वकप में मेक्सिको को हराकर भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था.

    जमशेदपुर की बेटियों का जलवा

    महिला तीरंदाज जमशेदपुर के टाटा आर्चरी अकैडमी की खिलाड़ी हैं. वहीं, विश्वकप के लिए भारतीय टीम की कोच भी जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो हैं. बुधवार को विश्वकप तीरंदाजी में स्वर्ण जीतने के बाद कोच पूर्णिमा महतो और तीरंदाज कोमोलिका बारी जमशेदपुर पहुंची. इस दौरान शहर ने उन्हें जमकर प्यार दिया. झारखंड तीरंदाजी संघ समेत जमशेदपुर आर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने कोमोलिका बारी और पूर्णिमा महतो के घर पहुंचकर इनका अभिनंदन और सम्मान किया.

    साथ ही कोमोलिका के माता-पिता को भी मिठाई खिलाकर बधाई दी गई.ओलंपिक में गोल्ड जीतने का लक्ष्यपूर्वी सिंहभूम आर्चरी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और कोच हरेंद्र सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों संग कोच पूर्णिमा महतो और स्वर्ण विजेता कोमोलिका बारी के घर पहुंचकर सम्मानित किया. इस दौरान इन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. महिला आर्चर कोमोलिका बारी ने शहर की ओर से मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जताया.

    उन्होंने कहा कि विश्वकप में स्वर्ण जीतना रोमांचक अनुभव था, लेकिन ओलंपिक में स्वर्ण जीते बगैर लक्ष्य फिलहाल अधूरा है. कोच पूर्णिमा महतो, टाटा आर्चरी अकैडमी, विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका के साथ, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से कठिन लक्ष्य भी आसान बन जाते हैं. महिला रिकर्व टीम का ये शानदार प्रदर्शन बेहतरीन कमिटमेंट और टीमवर्क का अप्रतिम उदाहरण है. कोमोलिका भकत ने कहा कि उनका निशाना अब ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर है.

    झारखंड की प्रतिभा पर पूर्ण विश्वास

    दिनेश कुमारझारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें झारखंड की प्रतिभा पर पूर्ण विश्वास है. उन्होंने कहा कि विश्वकप तो केवल झांकी है, ओलंपिक का महाविजय अभी बाकी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधा मुहैया कराने की दिशा में आर्चरी एसोसिएशन सदैव कटिबद्ध है. इस दौरान कोच हरेंद्र सिंह, रवि कुमार, राष्ट्रीय आर्चर प्रयाग राज सिंह, पेंटाकोटा हर्षिका, पेंटाकोटा लक्ष्मण, पेंटाकोटा वंदना, के मनीष, घनश्याम बारी, लक्ष्मी बारी
    समेत अन्य मौजूद रहे.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमांग भरने से पहले दुल्‍हन उठी मंडप से किया शादी से इंकार, कहा दूल्हा पसंद नहीं
    Next Article जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की सड़ी गली लाश, बीते चार दिनों से घर से गायब

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.