Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 10:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी हैं ये 5 ड्रिंक्स, आज ही करें डाइट में शामिल
    सेहत

    डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी हैं ये 5 ड्रिंक्स, आज ही करें डाइट में शामिल

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को पूरी तरह से परेशान कर देती है. आज के समय में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन गई है. आपको बता दें कि डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक करना संभव नहीं लेकिन इसको कंट्रोल में रखा जा सकता है. इसके लिए शरीर में ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कंट्रोल में रखना पड़ता है. डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना पड़ता है.

    डायबिटीज रोगियों की डाइट विशेष प्रकार की होती है. उनके डाइट में लापरवाही से उन्हें बहुत नुकसान हो सकता है. डॉक्टरों की मानें तो डायबिटीज आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव (Stress) के कारण हो सकता है.डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा बहुत अधिक होता है.

    इसके साथ ही डायबिटीज से किडनी और यूरिन की समस्या भी हो सकती है. आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीज शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे खास ड्रिंक्स के बारे में जिनके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है. ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो किसी भी तरह के संक्रमण से बचाते हैं. ये हार्ट के साथ साथ टाइप 2 डायबिटीज के लिए भी बहुत लाभदायक है. यह शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है.

    करेले का जूस

    करेले का जूस डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है. यह यूरिन और ब्लड में शुगर को कंट्रोल करता है. केरेले का जूस न केवल ग्लूकोज की मात्रा पर कंट्रोल बनाए रखता है बल्कि यह पेट की कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है.

    नारियल पानी

    नारियल पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एमिनो एसिड जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. नारियल में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, सोडियम और मैग्नीज जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं. नारियल पानी बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है और डायबिटीज रोगियों के लिए एक अच्छा हेल्दी ड्रिंक साबित हो सकता है.

    खीरे का जूस

    खीरे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी1, विटामिन सी और एमिनो एसिड पाया जाता है. खीरे का जूस शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है. वहीं खीरा गर्मी, संक्रमण, सूजन कम करने और अर्थराइटिस में भी फायदेमंद है. खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और शरीर ठंडा रहता है. खीरे का जूस डायबिटीज रोगियों के लिए एक अच्छा हेल्थ ड्रिंक है.

    कैमोमाइल टी

    मोमाइल टी में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. वहीं इसमें कैलोरी बहुत ही कम होती है. यह डायबिटीज के लिए बहुत लाभदायक है. कैमोमाइल टी टाइप 2 डायबिटीज में ग्लाइसेमिक कंट्रोल करने में मददगार है. इसका नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है. इसके अलावा यह किडनी को हेल्दी रखता है और आंखों को स्वस्थ रखता है

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुनिया को 5.5 करोड़ कोरोना वैक्सीन देगा अमेरिका, भारत समेत एशियाई देशों को मिलेंगे इतने टीके
    Next Article नेहरू की वो मित्र, जिसको “फर्स्ट लेडी ऑफ योगा” कहा जाता है

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    Latest Posts

    अनियंत्रित हाइवा ने मचाई तबाही, पेड़ तोड़ घर में घुसा वाहन

    May 31, 2026

    तेज हवा और बारिश का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 31, 2026

    नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली, होगा मरम्मत कार्य

    May 31, 2026

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.