Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 2:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ बगावत, पांच पार्टी सांसदों ने ओम बिरला को लिखा पत्र
    बिहार

    लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ बगावत, पांच पार्टी सांसदों ने ओम बिरला को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। लोक जनशक्ति पार्टी में टूट की खबर आ रही है. चिराग पासवान के खिलाफ बगावत हुई है. पार्टी के 6 में 5 सांसदों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की है. मिली जानकारी के अनुसार, पशुपति पारस पासवान (चाचा), प्रिंस राज (चचेरे भाई), चंदन सिंह, वीणा देवी और महबूब अली केसर ने बगावत की.

    सूत्रों के मुताबिक, पांचों LJP सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें एलजेपी से अलग दल की मान्यता दी जाए. स्पीकर अब कानून के हिसाब से फैसला करेंगे. माना जा रहा है कि ये पांचों जेडीयू के संपर्क में हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही ये सभी सांसद असंतुष्ट थे. सांसद चिराग पासवान के कामकाज के तरीके से आहत थे.

    एलजेपी को विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी. लोजपा बिहार विधानसभा में केवल एक ही सीट पाई थी. बाद में वह विधायक राज कुमार सिंह जेडीयू में शामिल हो गए थे. अब लोजपा का बिहार विधानसभा या विधान परिषद में कोई विधायक नहीं है.

    अभी मोदी मंत्रिमंडल की विस्तार की अटकलों के बीच चिराग का नाम संभावित मंत्री के तौर पर उछलने लगा था. जेडीयू ने चिराग के नाम पर खासा एतराज जताया है. एनडीए की बैठक में जेडीयू के ऐतराज के बाद चिराग को दिया गया निमंत्रण वापस कर लिया गया था.

    चिराग ने विधानसभा चुनाव में नीतीश पर तीखा हमला बोला था. जेडीयू को लगता है कि चिराग के कारण कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा. सभी पांच सांसद जेडीयू में शामिल होने पर जेडीयू की लोकसभा में ताकत बढ़ जाएगी. नियमों के अनुसार, अगर किसी भी राजनीतिक दल की संसदीय पार्टी में दो-तिहाई सांसद अलग होकर गुट बनाते हैं तो वे दल-बदल के दायरे में नहीं आते. ये दो -तिहाई सांसद किसी अन्य पार्टी में विलय कर सकते हैं. लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला सोमवार को इस बारे में परीक्षण कर सकते हैं.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत की मौत का एक साल,NCB ने कहा- मामले में अभी जांच बंद नहीं हुई
    Next Article देवघर : गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैजिक-ट्रक में टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    Related Posts

    बिहार

    बिहार में वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग तेज, CM सम्राट चौधरी को भेजा गया पत्र

    April 27, 2026
    बिहार

    बिहार शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    बिहार

    बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: भागलपुर ‘रेड जोन’, पोल्ट्री फार्म सील

    April 27, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.