Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्राउन शुगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत मऊभंडार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाई के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन करीब 9.380 ग्राम बताया गया है। मंगलवार को एसडीपीओ अजीत कुजूर ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह सफलता मिली।

    गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

    एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मऊभंडार इलाके में कुछ युवक ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मऊभंडार पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सुजीत राणा, करण व्यास, अर्जुन व्यास, सौरभ दत्ता और संजय दत्ता को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी मऊभंडार ए ब्लॉक और मनोहर कॉलोनी के रहने वाले बताए गए हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अन्य जरूरी सामान भी जब्त किया है।

    आदित्यपुर और सरायकेला से लाते थे नशा

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह आदित्यपुर और सरायकेला क्षेत्र से ब्राउन शुगर लाकर घाटशिला और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बना रहे थे। उन्हें धीरे-धीरे नशे की लत लगाकर ग्राहक बनाया जा रहा था, ताकि इस अवैध कारोबार को तेजी से बढ़ाया जा सके। एसडीपीओ ने कहा कि कम उम्र के युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की यह कोशिश बेहद गंभीर मामला है और पुलिस इसे पूरी सख्ती से ले रही है।

    पूछताछ में मिले बड़े सुराग

    गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है। पुलिस अब पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसडीपीओ अजीत कुजूर ने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    कई अधिकारी रहे मौजूद

    इस कार्रवाई में घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा, मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार, एसआई मुकूट आईद, एएसआई मार्सेज हेरेज, चतरगुन राउत और विकास विरहोर सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    Also Read : रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    Five Youths Arrested with Brown Sugar; Were Targeting School and College Students ब्राउन शुगर ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले
    Next Article रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    झारखंड

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026
    Latest Posts

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.