Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

जाकिर नाईक के संगठन IRF पर कार्रवाई कर सकेंगे राज्य, केंद्र ने दिए अधिकार

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -
जोहार लाइव ब्यूरो
जाकिर नाईक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ अब राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन भी कार्रवाई कर सकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत संगठन के फंड, वित्तीय संसाधनों और परिसरों पर कार्रवाई करने की शक्तियां राज्यों को भी सौंप दी हैं. इस संबंध में 26 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई है.
गृह मंत्रालय की अधिसूचना (S.O. 6386(E)) के अनुसार, केंद्र सरकार ने UAPA की धारा 42 के तहत यह फैसला लिया है. इसके तहत इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के मामले में UAPA की धारा 7 और 8 के तहत केंद्र सरकार को प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल अब राज्य सरकारें और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन भी कर सकेंगे.

2016 से प्रतिबंधित है जाकिर नाईक का संगठन

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना फरवरी 1991 में मुंबई में जाकिर नाईक ने की थी. यह एक गैर-लाभकारी संस्था और धर्मार्थ ट्रस्ट है. संस्था इस्लाम के प्रचार-प्रसार और इस्लाम से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से टेलीविजन, इंटरनेट और प्रिंट मीडिया जैसे माध्यमों का इस्तेमाल करती रही है.
संगठन घोषित कर पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया था. इसके बाद 15 नवंबर 2021 को प्रतिबंध की अवधि अगले पांच साल के लिए बढ़ा दी गई. पिछला प्रतिबंध 14 नवंबर 2026 को समाप्त होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही 13 नवंबर 2026 को गृह मंत्रालय ने संगठन पर प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए फिर बढ़ा दिया. यह प्रतिबंध UAPA के तहत लगाया गया है.

प्रतिबंध बढ़ाने के पीछे केंद्र के आरोप

प्रतिबंध बढ़ाने की अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने IRF के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. जाकिर अब्दुल करीम नाईक के भाषणों और बयानों का उल्लेख किया है. केंद्र का आरोप है कि उनके बयानों से विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी और घृणा को बढ़ावा मिला तथा युवाओं को कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए प्रभावित किया गया.
सरकार ने आशंका जताई है कि संगठन की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो उसके सदस्य फिर संगठित हो सकते हैं, सांप्रदायिक वैमनस्य फैला सकते हैं और देश की संप्रभुता, अखंडता व सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. इन्हीं आधारों पर प्रतिबंध को पांच साल के लिए आगे बढ़ाया गया है. ये प्रतिबंध के समर्थन में केंद्र सरकार की अधिसूचना में दर्ज आरोप और आशंकाएं हैं.

अब राज्य भी कर सकेंगे फंड और संपत्तियों पर कार्रवाई

26 नवंबर की नई अधिसूचना के जरिए केंद्र ने UAPA की धारा 7 और 8 के तहत मिलने वाली शक्तियां राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों को भी दे दी हैं.
UAPA की धारा 7 के तहत गैरकानूनी संगठन के फंड और वित्तीय संसाधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा सकती है. वहीं, धारा 8 के तहत संगठन से जुड़े ऐसे परिसरों या स्थानों को प्रतिबंधित किया जा सकता है, जिनका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किए जाने का संदेह हो.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More