Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

झारखंड के संघर्ष और शहीदों की विरासत को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प : हेमंत सोरेन

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में अपने दादा अमर शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) के 69वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने शहीद सोबरन मांझी के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनके सपनों का झारखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सोबरन मांझी की शहादत ने अन्याय और सामंती शोषण के खिलाफ संघर्ष की जो चिंगारी जलाई थी, उसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जनआंदोलन का स्वरूप दिया. इसी संघर्ष की विरासत ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया. आज राज्य में जो कुछ भी हासिल हुआ है, वह पुरखों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब आदिवासी-मूलवासी समाज को अपनी बात रखने तक का अधिकार नहीं था. आज उसी समाज के लोग स्वाभिमान और निर्भीकता के साथ अपनी आवाज उठा रहे हैं. यह बदलाव शहीदों के सपनों और उनके संघर्षों की देन है.

अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के सामने आज भी कई चुनौतियां हैं. अपने अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए राज्य के लोगों को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड ने कभी अन्याय के सामने घुटने नहीं टेके हैं. जिस तरह लंबे संघर्ष के बाद अलग राज्य हासिल किया गया, उसी तरह अपने हक और अधिकार भी लेकर रहेंगे. राज्य के लोगों का शोषण और उनके अधिकारों की अनदेखी अब स्वीकार नहीं की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी से अपने इतिहास, शहीदों और पुरखों के संघर्ष को जानने की अपील की. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी केवल इस विरासत को याद न रखे, बल्कि इसे आगे बढ़ाने का संकल्प भी ले.
उन्होंने कहा कि शहीद सोबरन मांझी का बलिदान प्रेरणा है, उनका संघर्ष विरासत है और उनके सपनों का झारखंड बनाना ही हमारा संकल्प है.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More