Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

झारखंड: लातेहार में 7.5 डिग्री पहुंचा पारा, राज्य में सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 1 दिसंबर तक कोहरे का असर

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -
रांची: झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि लातेहार में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह और शाम कनकनी महसूस की जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची की ओर से 27 नवंबर को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने और सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में दर्ज किया गया. वहीं, खूंटी में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री और रांची में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रहेगा. इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
मौसम विभाग ने 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है. हालांकि, सुबह के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. 2 और 3 दिसंबर को भी सुबह कोहरा या कुहासा छाए रहने के बाद मौसम साफ रह सकता है.

रांची में ऐसा रहेगा तापमान

राजधानी रांची में 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 29 नवंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री, 30 नवंबर को 24 और 12 डिग्री तथा 1 दिसंबर को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
मौसम विभाग की ओर से 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक झारखंड के किसी भी हिस्से के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More