Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

झारखंड : रांची के 1936 बच्चों ने ली बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ, जागरूकता अभियान में शामिल हुआ निर्मला कॉन्वेंट स्कूल

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -
रांची : अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन (CRF) की ओर से शुक्रवार को रांची के एदलहातु स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूल के 1936 छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और अपने आसपास इस कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई. इस दौरान बच्चों को बाल विवाह के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य को प्रभावित करता है. बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से बचाना जरूरी है.

बाल विवाह की जानकारी मिलने पर 1098 पर करें फोन

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है. यदि उनके आसपास किसी बच्चे की शादी कराई जा रही हो या बाल विवाह की तैयारी की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दें. बच्चों से अपने परिवार और समुदाय में भी बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की गई.

बाल विवाह के साथ बाल मजदूरी और यौन शोषण के खिलाफ भी आवाज उठाने का संकल्प

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे अपने समुदाय में बाल विवाह रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. वे अपने पड़ोस और आसपास किसी बच्चे का बाल विवाह नहीं होने देने के लिए सजग रहेंगे और ऐसी किसी भी कोशिश की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे. इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने तथा बाल मजदूरी और बाल यौन शोषण जैसे अन्याय एवं शोषण के खिलाफ भी आवाज उठाने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन की ओर से अधिवक्ता चंदन कुमार, अंजू कुमारी, संगीता कुमारी, अनुज शर्मा और राहुल कुमार मौजूद रहे. वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल विजय कुमार शर्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे. विद्यालय प्रबंधन ने बाल विवाह उन्मूलन को लेकर संस्था की इस पहल की सराहना की.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More