झारखंड : रांची के 1936 बच्चों ने ली बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ, जागरूकता अभियान में शामिल हुआ निर्मला कॉन्वेंट स्कूल
रांची : अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन (CRF) की ओर से शुक्रवार को रांची के एदलहातु स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूल के 1936 छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और अपने आसपास इस कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई. इस दौरान बच्चों को बाल विवाह के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा … Read More
