AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : गरीबी के कारण नहीं होगी किसी बच्चे की मौत, 350 से अधिक जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची. झारखंड में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित गरीब बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है. शुक्रवार को रिम्स ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्वास्थ्य विभाग और अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के संयुक्त सहयोग से शुरू इस अभियान के तहत 350 से अधिक बच्चों को इलाज और हार्ट सर्जरी की सुविधा मिलेगी. कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 380 बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्क्रीनिंग की.

जांच में जिन बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि होगी, उन्हें आगे के उपचार के लिए चयनित किया जाएगा. जरूरत के अनुसार बच्चों की दवाओं, जांच, कैथेटर आधारित उपचार और हार्ट सर्जरी का पूरा खर्च झारखंड सरकार उठाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सामान्य मामलों में 5 से 10 लाख रुपये और गंभीर मामलों में 10 से 15 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी. इसमें अस्पताल में रहने, भोजन, दवाइयों, अभिभावकों के साथ यात्रा और ऑपरेशन के बाद फॉलोअप का खर्च भी शामिल होगा.

किसी गरीब की मौत इलाज के अभाव में न हो

इस मौके पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने गरीबी और आर्थिक मजबूरी के कारण बच्चों का इलाज नहीं करा पाने वाले माता-पिता का दर्द करीब से देखा है. उनका संकल्प है कि झारखंड में किसी गरीब बच्चे की मौत इलाज के अभाव में नहीं हो. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को नई जिंदगी देने का अभियान है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि अगले एक वर्ष में जन्मजात हृदय रोग के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी. रिम्स को भी इस बीमारी के इलाज और ऑपरेशन का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी है, ताकि बच्चों को उपचार के लिए दूसरे राज्यों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

स्वास्थ्य मंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को दूध पीने में परेशानी, सांस तेज चलने, वजन नहीं बढ़ने या होंठ नीले पड़ने जैसे लक्षण दिखें, तो तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें. कार्यक्रम में रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिन्हा, एनएचएम अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे.

Also Read : झारखंड : SIR के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का ऐलान, मनोज पांडेय बोले- लड़ाई राजनीतिक दल की नहीं, लोकतंत्र बचाने और नागरिकों के अस्तित्व की

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More