Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Jharkhand jaguar
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ गठित झारखंड जगुआर का अब पुर्नगठन होगा. झारखंड जगुआर की टीम दूसरे राज्यों की तरह अब एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की तर्ज पर काम करेगी. एसटीएफ का काम राज्य में सक्रिय विभिन्न अपराधियों और साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करेगी. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में नक्सिलयों के सफाये के बाद अब डीजीपी तदाशा मिश्र के द्वारा झारखंड जगुआर के पुनर्गठन को लेकर एक खाका तैयार किया गया है. इसे लेकर डीजपी के द्वारा बैठक भी बुलाई गई थी. लेकिन, फिलहाल बैठक को कुछ कारणों से टाल दिया गया है. जल्द ही इसे लेकर डीजीपी के अध्यक्षता में बैठक होगी और झारखंड जगुआर के पुनर्गठन पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार झारखंड जगुआर के पुनर्गठन को लेकर प्रस्ताव तैयार करने की दिशा में तैयारी शुरु कर दी गई है. प्रस्ताव तैयार होने पर मामले में आगे की कार्रवाई के लिए इसे डीजीपी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.

    क्यों किया जा रहा है झारखंड जगुआर का पुनर्गठन

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार झारखंड में अब कोई भी जिला नक्सलियों के प्रभाव में नहीं है. जबकि, झारखंड जगुआर का गठन नक्सलियों से लड़ाई के लिए किया गया था. वर्तमान में झारखंड जगुआर के अफसरों और जवानों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान से संबंधित काम नहीं के बराबर लिया जा रहा है. झारखंड जगुआर एक स्पेशल फोर्स है. यह विशेष रुप से प्रशिक्षित भी है. इसलिए इसकी उपयोगिता को अब एसटीएफ की तर्ज पर विकसित करने पर विचार किया गया है.

    झारखंड जगुआर में है 2500 अफसर व जवान

    झारखंड जगुआर में करीब 2500 अफसरों व जवानों की तैनाती हुई है. यह अफसर और जवान विभिन्न पदों पर पदस्थापित है. इसका मुख्यालय रांची स्थित रिंग रोड के किनारे टेंडर ग्राम में है. इस बल में एसॉल्ट ग्रुप को नक्सलियों से लड़ाई के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया था. जबकि, बम स्कॉवयड् की टीम भी नक्सल इलाकों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है.

    Also Read : पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    Crime news Jharkhand cyber crime Cyber Crime Control cyber criminals Gangsters in Jharkhand Jharkhand Breaking News Jharkhand Government Jharkhand Jaguar Jharkhand news Jharkhand police Jharkhand STF Johar Live Breaking Organized Crime police action
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा
    Next Article पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.