Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत के उद्योगपतियों को दिन-रात गाली देने वाले राहुल गांधी अचानक एक विदेशी कारोबारी के आगे नतमस्तक क्यों हो गए? : बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत के उद्योगपतियों को दिन-रात गाली देने वाले राहुल गांधी अचानक एक विदेशी कारोबारी के आगे नतमस्तक क्यों हो गए? : बाबूलाल मरांडी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 9, 2026Updated:October 9, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    एलन मस्क ने अपनी कंपनी स्टारलिंग के लाइसेंस क्लियर न होने को लेकर एक पोस्ट किया और सीधा अम्बानी को टारगेट किया. तो राहुल गांधी तुरंत पहुंच गए उनकी चापलूसी करने! उक्त बातें, झारखंड विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने कही.

    बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाते हुए  कहा कि जो कंपनी कल तक कांग्रेस को ‘खतरा’ लगती थी, आज राहुल गांधी उसके लिए रेड कार्पेट क्यों बिछा रहे हैं? क्योंकि कड़वा सच ये है कि राहुल गांधी को ‘पूंजीपतियों’ से नफरत नहीं है… उन्हें ‘भारतीय पूंजीपतियों’ से नफरत है. यहाँ के पूंजीपति भारत में लाखों नौकरियां देते हैं, भारत में टैक्स भरते हैं, इस देश का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाते हैं, तो राहुल गांधी उन्हें ‘चोर’ कहते हैं. लेकिन जैसे ही कोई विदेशी अरबपति भारत सरकार पर सवाल उठाता है… राहुल गांधी तुरंत उसके सामने सरेंडर कर देते हैं। राहुल गांधी कहीं ये सब Deep State, Foreign Funding और Soros Gang के इशारे पर तो नहीं कर रहे?

    क्या है पूरा मामला?

    एलन मस्क ने 7 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि भारत में कुछ प्रभावशाली उद्योगपति अपनी बाजार हिस्सेदारी बचाने के लिए उनकी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक की शुरुआत में बाधा डाल रहे हैं. उन्होंने लिखा, “Unfortunately, we are being blocked by certain oligarchs in order to maintain their monopolistic chokehold on the Indian people. You can guess who they are.” यानी कुछ बड़े कारोबारी भारतीय लोगों पर अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए स्टारलिंक को रोक रहे हैं. हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने किसी उद्योगपति का नाम नहीं लिया.

    इसके अगले दिन, 8 अक्टूबर को मस्क ने फिर सवाल उठाया कि उनकी कंपनी 165 से अधिक देशों में लाइसेंस प्राप्त कर चुकी है और पांच साल से भारत सरकार के नियमों का पालन कर रही है, फिर भी उसे भारत में सेवा शुरू करने की अनुमति क्यों नहीं मिली. उन्होंने लिखा, “Is Ambani the real boss of India?” यानी क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? इस टिप्पणी से उनका निशाना रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की ओर स्पष्ट हो गया.

    मस्क की इसी पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 8 अक्टूबर को जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “Welcome to India, Elon. Wait till you discover the other guy.” यानी भारत में आपका स्वागत है, एलन. अभी आप दूसरे व्यक्ति के बारे में जानेंगे. राहुल गांधी ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को गौतम अडानी की ओर इशारा माना गया, जिन पर राहुल और कांग्रेस लंबे समय से केंद्र सरकार से करीबी संबंधों और कथित कारोबारी लाभ को लेकर सवाल उठाते रहे हैं.

    राहुल गांधी के जवाब पर मस्क ने लिखा, “Thank you, Rahul. This is indeed troubling.” यानी धन्यवाद, राहुल. यह वाकई चिंताजनक है. इस बातचीत के बाद स्टारलिंक की मंजूरी का मामला कारोबारी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भारतीय राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया.

    भारत सरकार ने 8 अक्टूबर को मस्क के भेदभाव के आरोपों को खारिज किया. दूरसंचार मंत्रालय के मुताबिक, स्टारलिंक, रिलायंस जियो की सैटेलाइट इकाई और भारती समूह से जुड़ी वनवेब को सुरक्षा संबंधी शर्तें पूरी करनी हैं. तीनों कंपनियां सुरक्षा मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं और नियामकीय ढांचे को भेदभावपूर्ण बताना गलत है.

    दरअसल,  राहुल गांधी लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते रहे हैं. 29 अप्रैल 2024 को कर्नाटक के एक चुनावी कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी और अंबानी के लिए काम करते हैं. उन्होंने चुनावी बॉन्ड और बड़े कारोबारी समूहों को लेकर भी सवाल उठाए थे. राहुल का आरोप रहा है कि केंद्र सरकार की नीतियों से कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ मिलता है.

    लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राहुल गांधी ने अडानी-अंबानी का मुद्दा बार-बार उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति और आर्थिक अवसर कुछ बड़े कारोबारी समूहों के हाथों में केंद्रित हो रहे हैं. 1 जुलाई 2024 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपने पहले भाषण में भी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, अडानी और अंबानी के कथित संबंधों पर सवाल उठाए. उनके भाषण के कुछ हिस्से बाद में संसदीय रिकॉर्ड से हटाए गए थे.

    30 सितंबर 2024 को हरियाणा के नारायणगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार ने अडानी-अंबानी को जो पैसा दिया, वह गरीबों को दिया जाना चाहिए. यह बयान हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आया था. कांग्रेस ने इसे आर्थिक असमानता और सरकार की कारोबारी नीतियों के खिलाफ अपने तर्क का हिस्सा बनाया.

    Also Read : जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड HC जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -परीक्षाएं रद्द करने का कोई आधार नहीं
    Next Article झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड HC जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -परीक्षाएं रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.