Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 4, 2026No Comments6 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    jaymangal pandey
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी

    चतरा की उस जमीन पर आज शायद वैसी कोई हलचल नहीं है, जैसी 1857 में रही होगी. समय ने बहुत कुछ बदल दिया है. रास्ते बदल गए, इमारतें बदल गईं और पीढ़ियां भी बदल गईं. लेकिन इस मिट्टी के भीतर आज भी उस दौर की कहानी दबी है, जब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत करने वालों को पेड़ों पर लटकाकर फांसी दी गई थी.

    इसी जमीन पर एक नाम ऐसा भी है, जिसे इतिहास के बड़े पन्नों में वह जगह नहीं मिली, जिसका वह हकदार था. नाम था जयमंगल पांडेय. 4 अक्टूबर 1857. अंग्रेजी हुकूमत के सामने एक भारतीय सैनिक खड़ा था. कुछ दिन पहले तक वह उसी ब्रिटिश सेना की वर्दी पहनता था, जिसके खिलाफ अब वह बगावत कर चुका था. उसके साथ एक और सैनिक था- नादिर अली खां.

    दोनों पर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने का आरोप था. उस दिन दोनों को फांसी दे दी गई. लेकिन फंदे पर झूलने से पहले वे सिर्फ दो सैनिक नहीं रह गए थे. वे उस विद्रोह का चेहरा बन चुके थे, जिसने छोटानागपुर की धरती पर अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी थी.

    कहानी उस सैनिक की, जिसने अपनी ही सेना के खिलाफ बंदूक उठा ली

    हजारीबाग के खीरगांव में 1793 में जन्मे जयमंगल पांडेय 1818 में ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए थे. उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि अंग्रेजों की सेना में भर्ती हुआ यह युवक एक दिन उसी सत्ता के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करेगा.

    सेना में रहते हुए वे धीरे-धीरे आगे बढ़े और सूबेदार बने. उनकी तैनाती रांची की डोरंडा छावनी में हुई. डोरंडा उस समय अंग्रेजों के लिए सिर्फ एक सैन्य ठिकाना नहीं था. यह छोटानागपुर में उनकी सैन्य ताकत का महत्वपूर्ण केंद्र था और यहीं जयमंगल पांडेय की कहानी ने करवट ली.

    उनके साथ गया के रहने वाले नादिर अली खां भी थे. दोनों सैनिक थे, लेकिन 1857 आते-आते उनके सामने एक ऐसा सवाल खड़ा हुआ, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी-क्या अंग्रेजों की नौकरी करते रहना है या उनके खिलाफ खड़ा होना है? उन्होंने दूसरा रास्ता चुना.

    बैरकपुर से उठी आग डोरंडा तक पहुंची

    1857 का विद्रोह अचानक पैदा नहीं हुआ था. लंबे समय से जमा असंतोष को बैरकपुर में मंगल पांडेय की बगावत ने एक चिंगारी दी. 29 मार्च 1857 को बैरकपुर में हुई घटना के बाद अंग्रेजों को समझ आने लगा था कि मामला सिर्फ एक सैनिक की बगावत तक सीमित नहीं रहेगा और हुआ भी यही.

    मेरठ से दिल्ली, कानपुर से लखनऊ और झांसी से बिहार तक विद्रोह की लपटें फैलती गईं. फिर यह आग छोटानागपुर तक पहुंची. 30 जुलाई 1857 को हजारीबाग की रामगढ़ बटालियन के सैनिकों ने बगावत कर दी. अंग्रेज अधिकारियों ने विद्रोह को दबाने के लिए रांची से सैनिक टुकड़ियां भेजीं. लेकिन अंग्रेजों की परेशानी यहीं बढ़ गई.

    जिन सैनिकों पर विद्रोह दबाने की जिम्मेदारी थी, वही रास्ते में बगावत पर उतर गए. डोरंडा की छावनी भी इससे बच नहीं सकी. रांची में रामगढ़ बटालियन के सैनिकों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हथियार उठा लिए. छोटानागपुर में 1857 की आग अब खुलकर भड़क चुकी थी.

    डोरंडा से चतरा तक निकला कारवां

    विद्रोह सिर्फ छावनी तक सीमित नहीं रहा. क्रांतिकारियों का लक्ष्य था अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे बाबू कुंवर सिंह तक पहुंचना और उनके संघर्ष को मजबूत करना. 30 सितंबर को डोरंडा से एक क्रांतिकारी सैनिक टुकड़ी आगे बढ़ी. इस टुकड़ी की कमान दो सूबेदारों के हाथ में थी- जयमंगल पांडेय और नादिर अली खां. रास्ते में लोग जुड़ते गए. चुटिया के जमींदार भोला सिंह साथ आए. आगे कुरू, चंदवा और बालूमाथ का रास्ता तय हुआ. यह सिर्फ सैनिकों का जत्था नहीं रह गया था. इसमें स्थानीय लोग और जमींदार भी जुड़ते जा रहे थे.

    ठाकुर विश्वनाथ शहदेव, पांडेय गणपत राय, शेख भिखारी, टिकैत उमराव सिंह, माधव सिंह और दूसरे स्थानीय योद्धाओं ने भी इस संघर्ष को ताकत दी. एक तरफ अंग्रेजों की प्रशिक्षित सेना थी. दूसरी तरफ ऐसे लोग थे, जिनके पास संसाधन कम थे, लेकिन अपने इलाके और अपने लोगों के साथ खड़े होने का हौसला था. अगला पड़ाव था चतरा.

    चतरा में हुआ वह युद्ध, जिसने अंग्रेजों को भारी कीमत चुकाई

    चतरा पहुंचते-पहुंचते अंग्रेजों को अंदाजा हो गया था कि अब सामने कोई छोटी-मोटी बगावत नहीं है. तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर सिम्पसन ने क्रांतिकारियों को रोकने के लिए मोर्चा संभाला. फिर शुरू हुआ चतरा का युद्ध.

    1857 के इस संघर्ष में अंग्रेजी पक्ष को भारी नुकसान हुआ. 56 सरकारी सैनिक मारे गए. इनमें 46 यूरोपीय और 10 सिख सैनिक थे. बड़ी संख्या में सैनिक घायल हुए. लेकिन इस लड़ाई का अंत क्रांतिकारियों के पक्ष में नहीं हुआ. अंग्रेजों ने धीरे-धीरे विद्रोह को कुचल दिया. क्रांतिकारी पकड़े जाने लगे. जयमंगल पांडेय और नादिर अली भी गिरफ्तार कर लिए गए.

    4 अक्टूबर : जब दो सूबेदार फांसी पर चढ़े

    3 अक्टूबर को दोनों को अंग्रेज अधिकारी सिम्पसन के सामने पेश किया गया. अगले दिन 4 अक्टूबर 1857 को दोनों को फांसी दे दी गई. यह वही जयमंगल पांडेय थे, जिन्होंने अंग्रेजों की सेना में रहते हुए उनकी ताकत देखी थी. वही जयमंगल पांडेय, जिन्होंने डोरंडा की छावनी में सैनिकों को अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया. वही जयमंगल पांडेय, जिन्होंने चतरा तक सैनिक टुकड़ी का नेतृत्व किया. और वही जयमंगल पांडेय अब अंग्रेजी हुकूमत के लिए सिर्फ एक ‘विद्रोही’ थे.

    उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव वही बना, जहां उन्होंने अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी थी. कहा जाता है कि चतरा में बड़ी संख्या में क्रांतिकारियों को आम के पेड़ों पर फांसी दी गई. जिस जगह पर यह हुआ, वह आज अलग-अलग नामों से जानी जाती है. लेकिन उसके नाम चाहे जो हों, उसकी मिट्टी में उस दौर के बलिदान की कहानी आज भी मौजूद है.

    लकड़ी का वह बक्सा, जिसमें बची है एक भूली हुई कहानी

    जयमंगल पांडेय की कहानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. उनके वंशज सच्चिदानंद पांडेय आज भी अपने पूर्वज की स्मृतियों को संभालकर रखे हुए हैं. उनके पास जयमंगल पांडेय का लकड़ी का पुराना बक्सा सुरक्षित है.  एक साधारण-सा बक्सा. लेकिन उसके भीतर एक पूरा दौर बंद है.

    वह दौर, जब अंग्रेजी सेना की वर्दी पहनने वाला एक भारतीय सैनिक एक दिन उसी हुकूमत के खिलाफ खड़ा हो गया. नादिर अली की कहानी इससे भी ज्यादा अधूरी है. वे गया के रहने वाले थे, लेकिन उनके परिवार का पता आज तक नहीं चल पाया. दोनों ने एक साथ विद्रोह किया. एक साथ लड़ाई लड़ी. एक साथ पकड़े गए. और फिर एक ही दौर में फांसी के फंदे पर झूल गए. लेकिन आज उनकी याद भी एक जैसी नहीं बची.

    Also Read : अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    1857 Revolt 1857 Warriors British rule Chatra 1857 Chatra Battle Chatra History Chotanagpur History Doranda Cantonment Forgotten Freedom Fighters Freedom Fighters of Jharkhand Indian Freedom Struggle Indian History Indian Rebellion of 1857 Jaimangal Pandey Jaimangal Pandey 1857 Jaimangal Pandey Story Jharkhand History Nadir Ali Khan Ranchi 1857 Ranchi History Revolt of 1857
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल
    Next Article नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.