Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार रात शुरू हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर फौजी मूसा को मार गिराया गया है. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मूसा पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का वांटेड आतंकी था और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी वारदातों में उसकी तलाश थी.

    भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने आतंकियों की मौजूदगी की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद बडगाम के यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. सेना के चिनार कॉर्प्स के मुताबिक तलाशी के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. सेना ने इस अभियान को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है.

    डुडपथरी के जंगल में हुई मुठभेड़

    सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ यूसमर्ग के ऊंचाई वाले जंगलों से लेकर डुडपथरी के दुर्गम इलाके तक चली. इसी दौरान फौजी मूसा को मार गिराया गया. तलाशी अभियान के दौरान आतंकी का शव बरामद किया गया. सेना के ऑपरेशन की जानकारी के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी था.

    फौजी मूसा इससे पहले भी सुरक्षाबलों के निशाने पर था. अधिकारियों के मुताबिक सितंबर की शुरुआत में यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई एक मुठभेड़ के दौरान वह सुरक्षाबलों को चकमा देकर निकल गया था. उस ऑपरेशन में उसका करीबी सहयोगी यासिर मारा गया था. इसके बाद से सुरक्षाबल मूसा की तलाश में जुटे थे.

    कई हमलों में तलाश थी

    सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मूसा लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय था और उसके खिलाफ कई आतंकी वारदातों में शामिल होने के आरोप थे. अधिकारियों ने उसे पीर पंजाल के दोनों तरफ सक्रिय लश्कर नेटवर्क से जोड़कर बताया है. उसकी मौत को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर नेटवर्क के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है.

    सेना ने अभी इस अभियान के दौरान सिर्फ एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. इसलिए अन्य आतंकियों के मारे जाने या उनके भाग निकलने को लेकर अभी कोई अंतिम दावा नहीं किया गया है.

    Also Read : आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    Breaking news Budgam Encounter counter-terrorism crpf Fauzi Moosa Fauzi Musa indian army Jammu Kashmir Jammu Kashmir News Jammu Kashmir Police kashmir Kashmir news Lashkar-e-Tayyaba LeT Operation Korag security forces terrorism Terrorist Encounter Yousmarg बडगाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त
    Next Article रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    क्राइम

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.