रांची: 13 अगस्त 2026. JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे JPSC-JSSC न्याय मंच के छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल 10 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज समाप्त करेंगे. डुमरी विधायक जयराम महतो के हाथों रात 8:30 बजे उनका अनशन समाप्त कराया जाएगा.
10 दिनों से जारी था अनशन
महेंद्र प्रसाद मंडल ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन के तहत पिछले 10 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रखी थी. लगातार भूख हड़ताल के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर आंदोलनकारी साथियों और समर्थकों में चिंता बनी हुई थी.
जयराम महतो की मौजूदगी में होगा समापन
JPSC-JSSC न्याय मंच के अनुसार, अनशन समाप्ति कार्यक्रम 13 अगस्त की रात 8:30 बजे रांची स्थित मंच के धरना स्थल पर आयोजित होगा. कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. मंच ने पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कवरेज करने की अपील की है.
Also Read: योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की


