Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा नेताओं ने इसे एनडीए की एकजुटता और संगठन की जीत बताया। विधानसभा से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक नेताओं ने नाथवानी को बधाई दी और उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में परिमल नाथवानी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड के विकास के लिए फिर से पूरी ताकत के साथ काम करने का भरोसा दिलाया।

    आदित्य साहू बोले- यह जीत सिर्फ शुरुआत है

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह जीत एनडीए की एकजुटता, मजबूत संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास आधारित नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी रणनीति इस चुनाव में विफल रही। एनडीए के सभी विधायकों ने एकजुट होकर मतदान किया और विपक्ष द्वारा फैलाए गए तमाम दावे गलत साबित हुए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि झारखंड में आगे आने वाली राजनीतिक सफलताओं की शुरुआत है। आदित्य साहू ने कहा कि परिमल नाथवानी पहले भी दो बार झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनका अनुभव राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा- नतीजा पहले से तय था

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी घोषित होते ही उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड से दो कार्यकाल तक सांसद रहने के दौरान नाथवानी ने अपनी अलग पहचान और विश्वसनीयता बनाई है। इसी कारण राज्य के विधायकों ने उन पर भरोसा जताया। मरांडी ने कहा कि यह परिणाम किसी के लिए चौंकाने वाला नहीं है। कांग्रेस की हार पहले से तय थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी को अपने ही नेताओं और विधायकों पर भरोसा नहीं हो, उसके लिए चुनाव जीतना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि राज्य के विधायकों ने विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए मतदान किया है। उन्हें विश्वास है कि परिमल नाथवानी राज्य के विकास, निवेश और जनहित के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे।

    कर्मवीर सिंह ने संगठन की ताकत को बताया जीत की वजह

    भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह जीत एनडीए की एकजुटता और मजबूत संगठन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब संगठन और संकल्प साथ चलते हैं तो सफलता निश्चित होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परिमल नाथवानी अपने अनुभव का लाभ झारखंड और देश दोनों को देंगे।

    परिमल नाथवानी बोले- झारखंड मेरी कर्मभूमि है

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिमल नाथवानी ने कहा कि झारखंड उनके लिए नया राज्य नहीं है। उन्होंने 2008 से 2020 तक दो कार्यकाल राज्यसभा सदस्य के रूप में यहां का प्रतिनिधित्व किया है और अब दोबारा लौटना उनके लिए अपनी कर्मभूमि में वापसी जैसा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेतृत्व, एनडीए के सभी सहयोगी दलों और उन सभी विधायकों का आभार जताया जिन्होंने उनका समर्थन किया। नाथवानी ने कहा कि उनका सबसे बड़ा फोकस ग्रामीण झारखंड होगा। गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना, कौशल विकास को बढ़ावा देना, कुटीर उद्योगों को मजबूत करना, ग्रामीण सड़कों और बुनियादी ढांचे का विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता की सेवा का फिर से मौका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है और वे पूरी जिम्मेदारी के साथ इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

    कई वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

    परिमल नाथवानी की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ, सरयू राय समेत भाजपा, आजसू, जदयू, लोजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी उनकी जीत का स्वागत करते हुए इसे झारखंड के लिए सकारात्मक परिणाम बताया।

    Also Read : नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    Rajya Sabha Elections: Celebrations in Jharkhand BJP over Parimal Nathwani's victory; leaders extend congratulations. नेताओं ने दी बधाई राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    Related Posts

    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    जामताड़ा

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.