Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 18, 2026No Comments4 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तार मुख्य आरोपी सैफ अंसारी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पहले वह कोतवाली थाना परिसर के शौचालय से फरार हो गया और बाद में मांडर में पुलिस का हथियार छीनकर दोबारा भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सैफ अंसारी, अमन अंसारी उर्फ गोलू और सायम सुजान बताए गए। तीनों लोहरदगा के रहने वाले हैं। इनमें से सैफ अंसारी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से जख्मी हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

    घटना के बाद बनाई गई थी एसआईटी

    एसएसपी राकेश रंजन ने मीडिया को बताया कि बीते 16 जून की रात चुटिया के निवारणपुर स्थित आरएसएस के झारखंड प्रदेश कार्यालय पर अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल बम फेंका था। घटना के बाद चुटिया थाना में मामला दर्ज किया गया। सिटी एसपी पारस राणा और रूरल एसपी गौरव गोस्वामी के संयुक्त नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद कई जगहों पर लगातार छापेमारी की गई।

    दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे आरोपी

    जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घटना के बाद दूसरे राज्य भागने की तैयारी में हैं। इसी सूचना के आधार पर कोडरमा के गझंडी रेलवे स्टेशन के पास बोकारो और कोडरमा पुलिस की मदद से सैफ अंसारी और अमन अंसारी उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि इस वारदात में उनके साथ सायम सुजान भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने रांची में छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों की निशानदेही पर मिले अहम सबूत

    पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े लोअर बाजार थाना क्षेत्र के एक नाले के पास से बरामद कर लिए। इसके अलावा एक रैपिडो कैब के रूप में इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार और चार स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका

    प्रारंभिक जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि आरोपियों का किसी अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल से संबंध हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने जांच एटीएस को सौंपने का अनुरोध किया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब इस पूरे मामले की आगे की जांच झारखंड एटीएस करेगी।

    शौचालय से भागा, फिर पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश

    गिरफ्तार आरोपी सैफ अंसारी को गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली थाना परिसर लाया गया था। उसने शौच जाने की बात कही। शौचालय के अंदर उसने वेंटिलेशन की ग्रिल और शीशा तोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जिले के सभी थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया। कुछ देर बाद मांडर थाना क्षेत्र के चामा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया। एसएसपी के अनुसार, निकटवर्ती थाना ले जाने के दौरान सैफ अंसारी ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फिर भागने की कोशिश की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

    पुलिस की जांच जारी

    एसएसपी राकेश रंजन का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल, डिजिटल साक्ष्यों और उनके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। एटीएस अब यह पता लगाएगी कि इस वारदात के पीछे केवल स्थानीय साजिश थी या इसके तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।

    Also Read : Encounter के बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे IPS राकेश रंजन, RSS कार्यालय हमले का कनेकशन जुड़ रहा दुबई से

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार Three arrested in RSS office petrol bomb incident; one injured in an encounter; ATS to conduct further investigation. अब ATS करेगी आगे की जांच एक एनकाउंटर में घायल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
    Next Article राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.